{"_id":"66ef05169c987107d6087330","slug":"process-to-remove-childs-name-from-case-begins-etah-news-c-163-1-eta1001-123190-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मुकदमे से बालक का नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मुकदमे से बालक का नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू
Sat, 21 Sep 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
एटा। कस्बा जैथरा में 17 सितंबर को नल लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के 8 लोगों को नामजद किया था। इसमें कक्षा 6 के 10 वर्षीय बालक को भी आरोपी बना दिया गया। अमर उजाला में 21 सितंबर को खबर प्रकाशित होने के बाद मुकदमे से उसका नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शुक्रवार को प्रार्थना पत्र लेकर एसएसपी कार्यालय में पहुंचे अंकित ने बताया कि वह कक्षा 6 का छात्र है और लड़ाई-झगड़े से उसका कोई लेना देना नहीं है। पुलिस ने बिना जांच के आरोपी बना दिया। उसके परिजन ने बताया कि उनकी रिपोर्ट भी थाने में नहीं लिखी गई। एसएसपी राजकुमार सिंह ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए, जिस पर इस पक्ष की भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। वहीं बालक का नाम मुकदमे से हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।
सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि तहरीर में आरोपियों की उम्र का उल्लेख नहीं था। रिपोर्ट प्राप्त तहरीर के आधार पर लिखी गई थी। बाद में बालक का मामला संज्ञान में आया तो उसका नाम हटाने के लिए परिवारीजन से अभिलेख मांगे हैं। न्यायिक प्रक्रिया के तहत उसका नाम हटाया जाएगा।