{"_id":"6ade103c775a49aa7fe4ea9749c25bbb","slug":"problems-reported-by-farmers-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना किसानों ने डीएम को बताईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना किसानों ने डीएम को बताईं समस्याएं
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 07 Nov 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यौली शुगर फैक्ट्री के गन्ना सोसायटी में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने गन्ना किसानों की समस्याओं को सुना और भुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया। किसानों को गन्ना की उन्नत किस्मों के बारे में बताया गया।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी के.विजयेन्द्र पाण्डियान ने कहा कि गन्ना किसानों का शोषण नहीं होने देंगे। किसानों ने जिलाधिकारी से गन्ना के बकाया भुगतान नहीं होने की गुहार लगाई। किसानों ने अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। जिलाधिकारी ने गोष्ठी में मौजूद सभी किसानों को जल्द से जल्द भुगतान कराये जाने का आश्वासन दिया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनीष कुमार ने किसानों को गन्ना की प्रजातियों के बारे में बताया। किसानों को इन प्रजातियों से होने वाले लाभों की जानकारी दी। जिससे उन्नत किस्म का गन्ना उत्पादन कर किसान अधिक लाभ ले सकें। गोष्ठी के अध्यक्ष भगवानदास बघेल ने कहा कि सरकार ने सभी पात्रों को मुआवजा नहीं दिया है, केवल सरकार के नुमाइंदों के चहेतों को ही मुआवजा मिल सका है।
इस मौके पर न्यौली शुगर फैक्ट्री के प्रतिनिधि रामआसरे, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ आनंद प्रसाद, राजकुमार, संजीव, गन्ना समिति के अध्यक्ष वरुण यादव और न्यौली शुगर फैक्ट्री के कर्मी व अन्य किसान मौजूद रहे।