{"_id":"60f46ba38ebc3e6d73439b28","slug":"problem-dirt-disturbed-the-preparations-for-bakrid-etah-news-agr5002691138","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या: बकरीद की तैयारियों में गंदगी का खलल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या: बकरीद की तैयारियों में गंदगी का खलल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहार में सिर्फ दो दिन शेष हैं। इसे लेकर मुस्लिम समाज तैयारियों में जुटा है, लेकिन इन तैयारियों में गंदगी का खलल बना हुआ है। लोग घरों और मजिस्दों में तो साफ-सफाई कर रहे हैं। वहीं चोक नालियों और सड़कों-गलियों में कूड़े के ढेर से परेशान हैं। इस ओर पालिका अभी तक गंभीर नहीं दिखाई दे रही।
बुधवार को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए शांति समितियों की बैठकें की जा रही हैं। लोगों की ओर से प्रमुख रूप से साफ-सफाई की मांग उठाई जा रही है। नगर पालिका इसके लिए आश्वासन भी दे रही है, लेकिन शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में इसे लेकर साफ-सफाई का काम अभी तक शुरू नहीं कराया गया है। नाली-नालियां चोक होने की वजह से गलियों में जलभराव हो रहा है। वहीं जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। रविवार को सुबह 11 बजे तक कूड़ा न उठने की स्थिति में जीटी रोड स्थित जिला अस्पताल के सामने ही ढेर लगा रहा।
इस्लाम नगर में भरा नाली का पानी
इस्लाम नगर में नाली चोक होने की वजह से गलियों में गंदा पानी भरा हुआ है। लोगों को निकलने में दिक्कत उठानी पड़ रही है। गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर हैं। वहीं पटियाली गेट स्थित बापू विद्या मंदिर प्रावि के बाहर ही कूड़े का ढेर लगा हुआ है।
विज्ञापन
किदवई नगर का डलाबघर बना मुसीबत
किदवई नगर इलाके में डलावघर लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। यहां पुलिया के पास ही डलाबघर बनाया गया है। इसमें अक्सर कूड़ा इतना ज्यादा हो जाता है कि आधी से ज्यादा पुलिया तक गंदगी फैल जाती है। निकलने तक का रास्ता नहीं बचता। इससे लोगों को संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका सता रही है।