फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Private buses do not go on the fifth day , people upset

पांचवे दिन भी नहीं चली प्राइवेट बसें, लोग परेशान

Sun, 11 Jan 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sun, 11 Jan 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन
जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर बसाें का संचालन पांचवें दिन भी बंद रहा। लोगों को खासी परेशानी हुई। ट्रक टेंपो, ट्रैक्टरों में यात्रा करने को लोग मजबूर हो रहे हैं। पटना पक्षी विहार में भी पर्यटकों की संख्या नदारद दिख रही है।
विज्ञापन

जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग की जर्जर दशा के संबंध में एक वर्ष पूर्व जनपद के प्रभारी अधिकारी एवं जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिन अनिल कुमार ने सड़क की जर्जर हालत और मौजूद गड्ढाें का निरीक्षण किया था। उस समय जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक मेें लोक निर्माण विभाग और उक्त मार्ग को बनाने वाली कार्यदायी संस्था आरईएस को आदेश देकर ठेकेदार की जमानत राशि जब्त कराई थी, लेकिन आदेश ताक पर रख दिए गए।
विज्ञापन



जर्जर सड़क के कारण वाहन चालकों को नुकसान हो रहा है। मजबूर होकर बस ऑपरेटर्स यूनियन द्वारा पिछले पांच दिनों से उक्त मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है। इसके कारण उक्त मार्ग पर आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है। बस आपरेटर्स यूनियन के अध्यक्ष खेमेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा उक्त मार्ग पर मौजूद गड्ढों में मिट्टी भरवाई जा रही है। मिट्टी तो दो दिन में खत्म हो जाएगी। यदि शासन और प्रशासन के पास धनराशि नहीं है तो मार्ग पर मौजूद गड्ढों को खत्म कराने के लिए सड़क को जेसीबी से खोदवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोदी सड़क पर मात्र टायरों को ही नुकसान झेलना पडे़गा। अन्य मशीनरी में नुकसान से तो बचा जा सकेगा। बस यूनियन द्वारा लगाये चक्का जाम को अब व्यापार मंडल के साथ साथ ग्रामीणों एवं ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिल रहा है। बुधवार तक सड़क कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो मजबूरी में पुन: रास्ता जाम एवं अन्य आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed