फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   prisoners die in etah

जिला कारागार में कैदी की मौत

Wed, 01 Apr 2020 09:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
prisoners die in etah
एटा। जिला कारागार में बंद कैदी के सीने में दर्द होने पर मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कारागार प्रशासन की ओर से परिवार वालों को मौत की खबर दे दी गई है। जिला जेल में निरूद्ध कैदी महावीर सिंह (69) पुत्र बृजपाल सिंह निवासी नगला चंदी थाना अलीगंज निरूद्ध था।
विज्ञापन

कैदी के सीने में रात 11 बजे अचानक तेज दर्द होने लगा तो कारागार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया है कि महावीर सिंह को नौ जनवरी 1984 को सात साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद वह हाईकोर्ट चला गया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली और हाईकोर्ट ने निचली अदालत की सजा को ही बरकरार रखने का निर्णय 12 नवंबर 2019 को लिया।
विज्ञापन

1982 में महावीर सिंह ने मेड़बंदी के विवाद में गांव के ही जोगराज को गोली मार दी थी, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तभी से महावीर सिंह जिला कारागार में सजा काट रहा था। जेल अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि जिला कारागार में निरुद्ध कैदी महावीर सिंह के सीने में मंगलवार की रात 11 बजे तेज दर्द हुआ था, इसके बाद उपचार के लिए भेजा गया। जहां मौत हो गई, मौत संभवत: हार्ट अटैक से होना प्रतीत हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed