फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Prisoner dies while being taken for treatment, family suspects murder

Etah News: उपचार के लिए ले जाते समय कैदी की मौत, परिजन ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 21 Feb 2026 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 21 Feb 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Prisoner dies while being taken for treatment, family suspects murder
मृतक कैदी जितेंद्र का फाइल फोटो
एटा। हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की तबीयत खराब हो गई। सीने में दर्द की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था। रास्ते में कैदी की सांसें थम गईं। सूचना पर पहुंचे परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव बिजौरी निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि भाई जितेंद्र सिंह (53) को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई था। परिजन शुक्रवार को मुलाकात करके भी गए थे। लोगों से पता चला कि शनिवार को उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जबकि, जेल प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की सूचना भी हम लोगों को नहीं दी गई।
विज्ञापन

मृतक के बेटे संदीप ने हत्या की आशंका जताई है। रोते हुए बताया कि कल तक पिता से बात हुई है। उन्होंने शुक्रवार की शाम को फोन कॉल के माध्यम से बात हुई तो बताया कि यहां लड़ाई हो गई है। शनिवार को पता चला उस समय कासगंज में था। यहां आकर देखा तो पिता का शव पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने डेढ़ घंटे तक हंगामा किया
जितेंद्र की मौत के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। मृतक के भाई व बेटे ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। परिजन ने शव को बाहर ही रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड और गजेंद्र सिंह चौहान पोस्टमार्टम हाउस आ गए। लोगों को समझाने का प्रयास किया मगर नहीं माने और लगभग डेढ़ घंटे तक हंगामा किया। घटना की निष्पक्षता से जांच कराने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पूरी करने का आश्वासन लेने के बाद ही परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए।

मृतक कैदी जितेंद्र का फाइल फोटो

मृतक कैदी जितेंद्र का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed