फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Price of milk also increased due to inflation of straw

भूसे की अभूतपूर्व महंगाई, दूध के दाम भी बढ़े

Thu, 03 Mar 2022 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Price of milk also increased due to inflation of straw
शीतलपुर गांव के पास से ट्रैक्टरों में भूसा लेकर जा रहे पशुपालक। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। भूसे पर अभूतपूर्व महंगाई बनी हुई है। इसका भाव 1700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। साथ ही किल्लत के चलते आसानी से यह मिल भी नहीं रहा है। जिससे पशुपालकों की मुसीबत बढ़ गई है। पशुओं को खिलाने के लिए इतना महंगा भूसा लेने में असमर्थ कई लोगों ने तो भैंस ही बेच दी हैं तो कुछ हरा चारा और तूरी खिलाकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

भूसे की महंगाई के बीच दूध के दाम भी 2 से 3 रुपये प्रतिलीटर तक बढ़ा दिए गए हैं। गांव में जो दूध फरवरी तक 50 रुपये किलो बिक रहा था, अब 52-53 हो गया है। जबकि शहर की डेयरियों पर यह 55 से भी ऊंपर पहुंच गया है। आमतौर पर जो भूसा 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल बिकता है, वो इन दिनों 1700 रुपये का एक क्विंटल बमुश्किल मिल रहा है। इसकी सभी जगह और आसानी से उपलब्धता नहीं है। जिन लोगों ने स्टॉक करके रखा था, वह मनमाने दामों पर इसे बेच रहे हैं।
विज्ञापन

करीब दो महीने रहेगी समस्या
भूसे की समस्या करीब दो महीने रहेगी। गेहूं की फसल कटाई के बाद अप्रैल के अंत से थ्रेसिंग होना शुरू हो जाएगी। इसके बाद बाजार में नया भूसा पहुंचेगा। तमाम पशुपालक ठाने बैठे हैं कि इस बार सालभर के लिए शुरूआत में ही सस्ता भूसा भरवाकर रख लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed