{"_id":"b302677af2bc647eeb11a22ac2ffb7b1","slug":"preparations-of-janmashtami-the-market-was-crowded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू, बाजार में लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू, बाजार में लगी भीड़
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 02 Sep 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्माष्टमी पर्व के नजदीक आते ही कान्हा और राधा को सजाने के लिए पोशाक, गहनों की खरीदारी शुरू हो गई है। बाजार में सजी दुकानों पर लोग पहुंच रहे हैं। स्कूलों में बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाने के लिए पोशाक खरीदी जा रही हैं।
जन्माष्टमी पर्व पांच सितंबर को मनाया जाएगा। विद्यालयों में भी जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। राधा कृष्ण की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इन प्रतियोगिताओं में अपने बच्चों को राधा कृष्ण से जुड़े विभिन्न स्वरुपों में सजाने के लिए अभिभावकों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। बच्चों के लिए मुकुट, मुरली, कान्हा व राधा की ड्रेस, मोर पंखी, माला सहित अन्य सामान की खरीदारी होने लगी है।तो वहीं घरों मेें सजाने के लिए कान्हा का झूला, पोशाक, मुरली और गहने खरीदे जा रहे हैं। महिलाओं की भीड़ दुकानों पर सबसे ज्यादा नजर आ रही है। विक्रेता वैभव पाटकर ने बताया कि पर्व को देखते हुए कई वैरायटी का सामान मंगाया गया है।