फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Preparations completed to send buses to elections

Etah News: चुनाव में बसें भेजे जाने की तैयारियां पूरी

Mon, 08 Apr 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 08 Apr 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Preparations completed to send buses to elections
एटा। चुनाव के मद्देनजर बसों को दूसरे जिलों में भेजा जाएगा। इसके लिए उनको दुरुस्त करा लिया गया है। छोटी- छोटी कमी को भी दूर करने की कार्रवाई की गई है। ताकि चुनाव के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को मतदान होगा। ऐसे में बसों से अर्द्धसैनिक बलों को दूसरे जिलों में भेजने और लाने का काम शुरू कर दिया गया है। जिले से पूर्व में दो बसें भेजी जा चुकी हैं। अन्य बसों को भी दुरुस्त कर लिया गया है। चुनाव में बसें जाएंगी तो कोई समस्या न आए। इसको भी ध्यान में रखा जा रहा है। डिपो में निगम की बसों के अलावा अनुबंधित बसों का संचालन भी हो रहा है। पहले चरण में मतदान की तिथि नजदीक आते ही बसों को गैर जनपदों के लिए रवाना कर दिया जाएगा। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि बसों को वर्कशॉप में दिखवा लिया गया है। मांग के अनुसार डिपो से बसों को भेजा जाएग।
विज्ञापन





हर रूट से चिह्नित होंगी बसें
परिवहन विभाग ने अलग-अलग रूटों से बसों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। इन बसों को ही चुनाव कार्य में लगाया जाएगा। वहीं यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए बसों के ठहराव का समय कम किया जाएगा। इसके साथ ही उनके फेरे भी बढ़ा दिए जाएंगे। ताकि लोगों को अधिक देर तक बस अड्डे पर इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed