{"_id":"5fcbce5a8ebc3ecf8c74831e","slug":"pregnent-lady-death-etah-news-agr4707788155","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव से पूर्व महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव से पूर्व महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बावसा में शनिवार सुबह एक क्लीनिक पर प्रसव के लिए ले जाई गई गर्भवती महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों की ओर से जमकर हंगामा किया और पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है और क्लीनिक संचालक को हिरासत में ले लिया है।
थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव सभापुर निवासी संजेश कुमार की पत्नी प्रीति (27) की प्रसव के दौरान ही शनिवार की सुबह करीब चार बजे मौत हो गई। मृतका के पति संजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे बावसा स्थित एक क्लीनिक संचालिका (नर्स) के यहां भर्ती कराया। शुक्रवार रात क्लीनिक संचालिका इलाज करती रही और शनिवार सुबह करीब चार बजे पत्नी की प्रसव से पूर्व ही मौत हो गई।
इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया और सुबह करीब सात बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर परिजनों को शांत किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश पाल सिंह ने बताया है कि परिजनों की ओर से जानकारी दी गई, इसके बाद महिला का शव कब्जे में ले लिया गया। क्लीनिक संचालिका को हिरासत में लिया है, अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।