फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Prayers sought for peace in the country in the prayers of Goodbye Jume

अलविदा जुमे की नमाज में मुल्क मेें अमन-चैन की मांगी दुआ

Fri, 29 Apr 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Prayers sought for peace in the country in the prayers of Goodbye Jume
पोता नगला स्थित मस्जिद पर नमाज पड़ते नमाजी ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। माह-ए-रमजान के अलविदा जुमे (आखिरी) की नमाज शांति पूर्ण तरीके से मस्जिदों में अदा की गई। रोजेदारों ने मस्जिद में अमन-चैन की दुआ के लिए नमाज अदा की। इस दौरान मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। घरों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक कोरोना काल के बाद पहली बार मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए उत्साहित थे। नमाज पढ़ने के लिए ज्यादातर लोगों ने नए कपड़े खरीदे व सिलवाए थे, जिन्हें पहनकर मस्जिद में पहुंचे। मस्जिदों के बाहर पुलिस बल की कड़ी निगरानी रही। सुबह के वक्त सहरी के साथ ही लोगों ने धार्मिक क्रियाकलाप करना शुरू कर दिया। पांचों वक्त की नमाज लोगों ने कोरोना काल के बाद पहली बार एकत्र होकर मस्जिद में अदा की। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद में एक दूसरे को गले मिलकर बधाईयां दीं।
विज्ञापन

बच्चों ने भी रखा रोजा
शहर में बच्चों में भी रोजा रखने का उत्साह देखा गया। छोटे-छोटे बच्चों ने रोजा रखकर अलविदा जुमे की नमाज अदा की। ठंडी सड़क निवासी आठ साल की अनबिया खान ने पहली बार रोजा रखा। पहला रोजा पूरा होने पर रिश्तेदारों ने मुबारकबाद दी। बताया कि घरवालों के साथ सुबह सहरी की, नमाज पढ़ी। शाम को फिर घरवालों के साथ इफ्तार के दस्तरखान पर खजूर व पकवान खाकर पहला रोजा मुकम्मल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed