फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Prayed with aqeedat for the first Friday of Ramadan

अकीदत के साथ अदा की रमजान के पहले जुमे की नमाज

Fri, 08 Apr 2022 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Prayed with aqeedat for the first Friday of Ramadan
अलीगंज में जुमे की नमाज अदा करते लोग। संवाद - फोटो : ETAH
एटा/अलीगंज। रमजान माह के पहले जुमे की नमाज मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई। रोजेदारों ने सुबह उठकर सहरी अदा की और रोजा शुरू किया। दोपहर में कड़ी धूप और गर्मी के बावजूद नमाज अदा करने रोजेदार मस्जिदों में पहुंचे। मस्जिदों में जगह कम पड़ने पर बाहर के परिसर और सड़क पर भी नमाज अदा की।
विज्ञापन

एटा शहर के जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद, रैवाड़ी मोहल्ला स्थित मस्जिद सहित नई और पुरानी ईदगाह में नमाज अदा की की गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। अलीगंज की जामा मस्जिद, मोहल्ला काजी, मोहल्ला अंसारी, मोहल्ला मेवाती और गंगा दरवाजे की मस्जिदों में नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद के इमाम इमरान मुस्तफा ने बताया कि रमजान मुकद्दस महीना है और जुमे की नमाज खास महत्व रखती है।
विज्ञापन

आमतौर पर भी जो रोज नमाज नहीं अदा कर पाते हैं, वह जुमे की नमाज जरूर अदा करते हैं, जो अकीदतमंद रोज नहीं रख सकते हैं, वह जुमे के दिन रोजा़ रखते हैं। यह दिन बहुत खास और पाक है। तहजीब खान ने बताया कि इस्लामिक कलेंडर में चांद की तारीख के अनुसार त्योहारों की तारीख तय की जाती है। यही कारण है कि रमजान का महीना हर साल अंग्रेजी कलेंडर की अलग-अलग तारीखों पर शुरू होता है। इस पूरे महीने में लोग अल सुबह उठकर सहरी करते हैं और नमाज अदा करने के बाद रोजा रखते हैं। शाम को इफ्तार के साथ रोजा़ खोला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed