फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Prakash Parv was celebrated with devotion with Shabad Kirtan and an unbroken langar.

Etah News: शबद कीर्तन व अटूट लंगर के साथ श्रद्धा से मनाया प्रकाश पर्व

Wed, 05 Nov 2025 05:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 05 Nov 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
Prakash Parv was celebrated with devotion with Shabad Kirtan and an unbroken langar.
शहर के सिंधी कॉलोनी ​स्थित गुरुद्वारा परिसर में शबद कीर्तन के दौरान ज्ञानी तेज सिंह व श्रद्धालु
एटा। शहर में बुधवार को प्रथम सिख गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से ही श्रद्धालु गुरुद्वारों में मत्था टेकने पहुंचे। शबद-कीर्तन की मधुर स्वर लहरियों से वातावरण गुंजायमान रहा। अटूट लंगर में हजारों लोगों ने प्रसाद पाया।
विज्ञापन

सुबह 5:30 बजे जीटी रोड स्थित सिंधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब से प्रभात फेरी निकाली गई। ढोल-नगाड़ों व गुरु वाणी के गूंजते स्वरों के बीच श्रद्धालु वाहे गुरु के जयकारे लगाते हुए ठंडी सड़क स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुनानक दरबार पहुंचे। यहां प्रभात फेरी का समापन किया गया। सुबह 11 बजे निशान साहिब की सेवा कर धर्म ध्वज फहराया गया। इसके बाद 11:30 से दोपहर 1 बजे तक शबद-कीर्तन का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध रागी जत्थों ने गुरुवाणी का गायन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर 1 बजे गुरु का भोग लगाया गया जिसके बाद गुरु का अटूट लंगर आरंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपने को धन्य महसूस किया। ज्ञानी तेज सिंह, ज्ञानी लोकेंद्र सिंह, दीपू सिंह, पूरन सिंह, प्रभु सिंह, सेवाराम, गंगाराम, राजेश, बबलू आदि ने कीर्तन में अपनी सेवाएं दीं। दिन भर चलने वाले इस आयोजन में न सिर्फ सिख समाज बल्कि अन्य धर्मों के लोगों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर मत्था टेका व गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय आरती व शबद-कीर्तन का आयोजन हुआ। इसके साथ ही गुरुद्वारों व घरों में दीपों और मोमबत्तियों से रोशनी की गई। लंगर सेवा में सिख समाज के लोगों ने भरपूर उत्साह के साथ भाग लिया और श्रद्धालुओं को सेवा का प्रसाद प्रदान किया।

शहर के सिंधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा परिसर में शबद कीर्तन के दौरान ज्ञानी तेज सिंह व श्रद्धालु

शहर के सिंधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा परिसर में शबद कीर्तन के दौरान ज्ञानी तेज सिंह व श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed