फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Pradhans accused BDO of demanding commission

Etah News: प्रधानों ने बीडीओ पर लगाया कमीशन मांगने का आरोप

Sat, 30 Sep 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 30 Sep 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Pradhans accused BDO of demanding commission
एटा। अलीगंज में खंड विकास अधिकारी के विरुद्ध ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। भुगतान में कमीशनखोरी, निरीक्षण के नाम पर अवैध वसूली जैसे आरोप लगाए हैं। शनिवार को उन्होंने एडीएम वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राजवीर सिंह, ललित मोहन, चंद्रशेखर आदि प्रधानों ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए थे। जिसके लिए 17, 18 व 19 जुलाई 2023 को 12.25 करोड़ रुपया पक्के काम के लिए आया। प्रधानों का आरोप है कि कमीशन न देने पर मात्र 9 लाख रुपये का भुगतान किया बीडीओ ने किया है। इसके अलावा 27 सितंबर 2023 को 150 करोड़ रुपया पक्के काम के लिए आया था। इसमें भी खंड विकास अधिकारी गोपाल ने एडवांस कमीशन मांगा। कमीशन नहीं दिया तो भुगतान नहीं किया। इसकी वजह से मनरेगा मजदूरों के साथ ही निर्माण के लिए आई सामग्री का भी भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों का कहना है कि ब्लॉक अलीगंज में तीन बार पैसे आने के बाद भी भुगतान न होने से विकास कार्यों में बहुत पीछे हो गया है। जबकि सभी प्रधानों ने अपने पास से रुपया लगाकर विकास कार्य कराए थे। कुछ कार्यों का भुगतान तो लगभग एक वर्ष से रुका हुआ है। प्रधानों ने आरोप लगाया कि वर्तमान में तैनात बीडीओ प्रधानों का शोषण कर रहे हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी ने बताया कि प्रधानों की शिकायत मिली है। इस पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed