फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Power display

बिजली के लिए किया प्रदर्शन

Wed, 24 Jun 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Wed, 24 Jun 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Power display
एटा। होली मोहल्ला में सोमवार रात को फुंका ट्रांसफार्मर दूसरे दिन दोपहर बाद बदला जा सका। रमजान के चलते रोजेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा, इसे लेकर उनमें आक्रोश है। वहीं गांव भरतोली में एक साल से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है जिसे अभी तक सही नहीं किए जाने पर मंगलवार को ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और हंगामा काटते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही इसे सही कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

एक तो भीषण गर्मी ऊपर से बिजली कटौती के साथ फुंक रहे ट्रांसफार्मर के चलते उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली नहीं मिल पा रही है। वर्तमान में रमजान का महीना चल रहा है। ऐसे में बिजली न आने से रोजेदारों को परेशानी हो रही है। सोमवार की रात होली मोहल्ला में लोड के चलते वहां रखा ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसके चलते पूरी रात और सुबह लोगों को बिजली के दर्शन नहीं हुए। सुबह पीने के पानी को भी तरस गए। वहीं रोजेदारों को परेशानी हुई। दोपहर बाद विभाग द्वारा दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाए जाने के बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

दूसरी ओर विकास खंड सकीट के गांव भरतौली में बीते एक साल से ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से लोग अंधेरे में रात गुजारने पर मजबूर हैं। शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों ने मंगलवार को जिलाधिकारी से शिकायत की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में विद्युत कनेक्शन होने के बाद भी विद्युत विभाग खराब पड़े ट्रांसफार्मर को सही नहीं करा रहा है। उन्होंने हंगामा काटते हुए प्रदर्शन किया। बाद में बिजलीघर भी गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर वीरेश दुबे, सोनू, भोले, भगवानदास, पुनीत कुमार, समनअली, इकबाल, उमेशचंद्र, शीलेंद्र दीक्षित, सविता, सुदामानंदन, राजवीर सिंह, दीपू, अरविंद, नितिन कुमार आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed