{"_id":"5da759878ebc3e01431c1da4","slug":"power-cut-linelose-etah-news-agr410977943","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई लाइन लॉस पर एमडी ने अधिकारियों को किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई लाइन लॉस पर एमडी ने अधिकारियों को किया तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहरी खंड की 40 प्रतिशत बिजली चोरी की भेंट चढ़ रही है। हाई लाइन लॉस में चिन्हित होने पर महाप्रबंधक दक्षिणांचल ने अधिकारियों को गुरुवार को आगरा मीटिंग में तलब किया है। परेशान विद्युत अधिकारी देर रात तक आख्या तैयार करने में लगे रहे।
दावों के बाद भी जिले में बिजली चोरी पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा। ग्रामीण खंड तो दूर शहरी खंड भी 40 प्रतिशत से अधिक ऊर्जा लाइन लॉस एवं चोरी में गंवा रहा है। दक्षिणांचल द्वारा तैयार हाई लाइनलॉस सूची में जिले का नाम आने से अधिकारियों की चिंता और बढ़ गई है। अधिकारियों के अनुसार यूपीएसआईडीसी फीडर सर्वाधिक लाइनलॉस वाला फीडर है।
यहां स्थित कांशीराम कालेानी पर जहां करोड़ों का राजस्व बकाया है। वहीं यहां की बिजली चोरी से उपकरण क्षति एवं लाइनलॉस बढ़ रहा है। शहर के आईटीआई, कोतवाली देहात फीडर पर भी लाइनलॉस अधिक है। बताते चलें कि शहरी खंड में 28 हजार से अधिक विद्युत उपभोक्ता हैं।