फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Power crisis: put jam

बिजली संकट : लगाया जाम

Thu, 16 Jul 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 16 Jul 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
Power crisis: put jam
एक पखवाड़े से फुंके बिजली के ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सरकूलर रोड जाम कर दिया। एक घंटे तक जाम के हालात रहे। मार्ग पर दो किमी लंबे क्षेत्र में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इससे सफर कर रहे लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवा कर यातायात व्यवस्था को सुचारु किया।
विज्ञापन

बांकनेर फार्म पर लगा 63 केबीए का ट्रांसफार्मर एक पखवाड़े पूर्व फुंक गया। इसे बदलवाने की मांग ग्रामीणों के द्वारा की जा रही थी। ट्रांसफार्मर फुंक जाने से ग्राम बांकनेर सहित आसपास की अन्य बस्तियों में बिजली का संकट गहराया हुआ। बिजली विभाग द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने से गुरुवार को दोपहर के समय ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। ग्रामीणों ने मार्ग पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। जाम लगाने वालों में महिलाएं भी शामिल हो गई। देखते ही देखते मार्ग पर वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। काफी देर तक पुलिस भी नहीं पहुंची जिससे जाम के हालात और बिगड़ने लगे। वाहनों की कतार लग गयी। उमस भरी गर्मी के चलते इन में यात्रा कर रहे लोग परेशान थे। जब नदरई चौराहे तक वाहनों की कतार पहुंच गई तब चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने उनकी बात नहीं मानी। जाम की सूचना पर सीओ एके सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर समस्या निदान का भरोसा दिया। इसके बाद ही जाम खुल सका। जाम खुलने के काफी देर बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हो पाई।
विज्ञापन


जाम में फंसे रहे स्कूली बच्चे
कासगंज। सर्रकूलर रोड पर लगे जाम से स्कूल के बच्चों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिस समय जाम लगा उसी समय स्कूलों की छुट्टी हुई। काफी संख्या में बच्चे अपने स्कूली वाहनों से घरों को जा रहे थे तो काफी संख्या में साइकिल के माध्यम से भी छात्र, छात्राएं घरों के लिए जा रहे थे। यह सभी जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं पहुंचा कोई विभागीय अधिकारी
कासगंज। बिजली के खिलाफ लगाए गए जाम में बिजली विभाग से कोई भी कर्मी ग्रामीणों की समस्या सुनने के लिए नहीं पहुंचा। ग्रामीण विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे। लेकिन जब कोई नहीं पहुंचा तो उनका गुस्सा बढ़ गया। पुलिस ने ही विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का निदान कराया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed