{"_id":"5c9f9cb8cf16d3afb7b09bde7a062bd0","slug":"power-contract-personnel-outrage-from-latacharj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत संविदा कर्मियों पर लाठाचार्ज से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत संविदा कर्मियों पर लाठाचार्ज से आक्रोश
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Thu, 12 Feb 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में विद्युत संविदा कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज से कर्मचारियों में आक्रोश है। गुरुवार को काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
अरुणानगर स्थित विद्युत कार्यालय पर गुरुवार को कर्मचारियों के उत्पीड़न को लेकर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने काला दिवस मनाया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जंट सिंह यादव ने बताया कि गत 10 फरवरी को समिति के सदस्य लखनऊ स्थित शक्ति भवन पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन प्रदर्शन कर रहे सदस्यों पर सरकार के इशारे पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसे लेकर आज समिति के स्थानीय पदाधिकारी व सदस्यों ने काला दिवस मनाया है। इस मौके पर राधेश्याम गुप्ता, मुकुल सक्सेना, वीरेश, अन्नू यादव, विनोद कुमार, रतीराम, विशाल कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद थे।
सकीट में भी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर यशवंत सिंह, रवींद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजू, इरफान आदि लोग मौजूद थे। मिरहची स्थित विद्युत उपकेंद्र पर काली पटटी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर मांग की गई कि ठेकेदारी प्रथा को खत्म किया जाए, कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमे वापस हों। इस मौके पर प्रमोद कुमार, सतीश चंद्र, हरीसिंह, बंटी, भूरे लाल, मनोज कुमार आदि कर्मचारी मौजूद थे।