फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   potato rate down

नई फसल के बाजार में आते ही गिरे आलू के दाम

Sun, 06 Dec 2020 10:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
potato rate down
कचहरी चुंगी स्थित सब्जी की दुकान । - फोटो : ETAH
एटा। किसान आंदोलन के चलते पंजाब से भले ही नया आलू बाजार में न आ पाया हो पर स्थानीय खेतों में पैदा हुआ आलू जरूर बाजार में आ गया है। यह आलू बाहर की मंडियों में न जाने के कारण उसके दामों में बहुत तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। बाजार में पचास रुपये किलो पर बिकने वाला आलू 18 से 20 रुपये किलो पर बिक रहा है।
विज्ञापन

बाजार में नए आलू की आवक तेज होने से उसके भाव गिर गए हैं। आलू का ताजा थोक भाव 15 से 18 रुपये किलो पर आ चुका है। रिटेल में आलू 20 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। हालांकि पुराने आलू में केवल 10 रुपये की गिरावट आई है। पुराना आलू वर्तमान में 40 रुपये प्रति किलो ही बिक रहा। बाजार में आलू की गिरी कीमत नई फसल की आवक बढ़ने के कारण है।
विज्ञापन

आलू व्यापारियों ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष दोगुने भाव में आलू बिका था। कोल्ड स्टोर खाली हो चुके हैं। आने वाले दिनों में आलू के भाव में और गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पिछले पांच छह माह से आलू का भाव 50 रुपये प्रतिकिलो ग्राम पर स्थिर था। पिछले चार पांच दिनों में आलू के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सर्दी के मौसम में आलू के दाम गिरने से लोगों को काफी राहत मिली है। सब्जी विक्रेता अनिल कुमार ने बताया कि रविवार को मंडी में आलू 600 सौ रुपये से लेकर 850 रुपये पैकेट तक बिका। कुछ दिन पहले आलू दो हजार रुपये पैकेट से ऊपर बिका था।

हरी सब्जियां भी दे रही राहत
आलू के दाम घटने के साथ ही बाजार में हरी सब्जियों के दाम भी घट गए हैं। टमाटर 35- 40 रुपये किलो बिक रहा है। इसके अलावा गोभी, गाजर सहित हरी सब्जियों के दामों में गिरावट आ गई है। साथ ही सर्दी के मौसम में बिकने वाली चने की सब्जी, बथुआ, मूली, पालक भी 10 से लेकर 20 रुपये किलो में बिक रहा है।
सब्जी पहले दाम अब दाम
परवल 100 80
मैथी 40 20
बथुआ 40 20
पालक 30 20
शिमला मिर्च 60 40
हरी मटर 60 40
सेम 40 30
गोभी- 20 15
टमाटर 40 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed