फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Potato prices fell, cold and waiting clearance

आलू के दाम गिरे, शीतगृहों से निकासी रुकी

Fri, 24 Jul 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 24 Jul 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Potato prices fell, cold and waiting clearance
शीतगृहों में भरे पडे़ आलू के अच्छे दाम मिलने का जब मौका आया तब बाजार में आलू के दाम एकदम गिरे हुए हैं। बाजार में आलू का वाजिब मूल्य न मिलने के कारण किसान इस समय शीतगृहों से आलू की निकासी नहीं कर रहे हैं। बाजार का हाल देख शीतगृह संचालक भी हैरान हैं। हालात यह हो चले हैं कि कोल्ड स्टोर में जमा आलू की कीमतें उसकी बोरी के किराए के बराबर पहुंच रही हैं। चिंता आलू के खराब होने से होने वाले नुकसान को लेकर भी है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 19 कोल्ड स्टोर उद्यान विभाग की ओर से पंजीकृत हैं। इसमें एक लाख 41 हजार 775 एमटी आलू का भंडारण किया गया है। वहीं, उद्यान विभाग की मानें तो इसमें से किसानों द्वारा 19849 एमटी आलू अभी तक निकाला भी जा चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार मौसम अनुकूल रहने की वजह से जिले में आलू की बंपर पैदावार हुई थी। उद्यान विभाग के आंकड़ों के अनुसार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष लगभग 25 प्रतिशत अधिक आलू की पैदावार हुई थी, लेकिन अचानक मंडी में आलू की कीमतों में आई गिरावट की वजह से किसानों ने कोल्ड स्टोर से आलू का निकालना बंद कर दिया है। आलू किसान गजेंद्र व यशवीर सिंह ने बताया कि मंडी में अभी आलू की बोरी की कीमत दो सौ रुपये है। एक बोरी में 50 किग्रा के आसपास आलू आता है। वहीं, कोल्ड स्टोर का किराया प्रति बोरी 95 रुपये से 100 रुपये के बीच है। ऐसे में किसानों की आधी लागत निकल पाना भी मुश्किल हो रही है। किसानों की मानें तो बरसात को मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में उनके आलू का स्वाद भी अच्छा नहीं रहता है। इसके चलते उन्हें अपना आलू बेचने में भी दिक्कत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में आ रहा बाहर का आलू
एटा। शहर में फुटकर आलू की कीमतें 10 से 12 रुपये किग्रा है। इस पर आलू विक्रेता श्रीकृष्ण ने बताया कि अभी बाजार में बिक रहा आलू बाहर से आ रहा है। जिले में पैदा होने वाले आलू का स्वाद खराब है। इस लिए लोग उसे खरीदने से गुरेज कर रहे हैं।


कोल्ड स्टोर मालिक सकते में
एटा। किसानों द्वारा कोल्ड स्टोर से आलू न निकालने के चलते कोल्ड स्टोर मालिक भी सकते में हैं। जीटी रोड स्थित एक कोल्ड स्टोर के मालिक विपिन वर्मा डेविड ने बताया कि आलू का भंडारण करने के बाद कुछ किसान अपने आलू की कीमत पर कोल्ड स्टोर मालिकों से लोन ले जाते हैं। इसके अलावा बारदाना व बोरियां का किराया भी किसानों के ऊपर बकाया है। ऐसे में यदि समय रहते किसानों ने आलू नहीं निकाला तो कोल्ड स्टोर मालिकों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed