फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Posters, banners explained the importance of the environment

पोस्टर, बैनर से बताया पर्यावरण का महत्व

Fri, 18 Dec 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 18 Dec 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
 Posters, banners explained the importance of the environment
दुलार सेव द प्लांट एवं दद्दा पब्लिक स्कूल ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से पर्यावरण बचाओ संदेश यात्रा निकाली। पर्यावरण बचाने को लेकर स्कूल के बच्चों की जागरूकता देखते ही बन रही थी। बच्चे हाथों में जागरूकता का संदेश देते पोस्टर बैनर लेकर नगर के विभिन्न बाजारों से गुजरे।
विज्ञापन


संदेश यात्रा का शुभारंभ कौशल साहू ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना बेहद जरूरी है, अभी यदि नहीं जागे तो फिर बहुत देर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के दौर में लोग पर्यावरण से खिलवाड़ कर रहे है। वनों को काटा जा रहा है इससे पर्यावरण असंतुलन बढ़ रहा है। बीजेपी जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने कहा कि बिगड़ते पर्यावरण को रोकने के  लिए लोगों में जागरूकता जरूरी है। संदेश यात्रा दद्दा पब्लिक स्कूल से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गाें से होती हुई स्कूल पर ही समाप्त हुई। अध्यक्ष कामिनी गुप्ता ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे रोपित कर उनके संरक्षण की अपील की।
विज्ञापन

संदेश यात्रा के दौरान मनोज शर्मा, सुधीर गुप्ता,  एसवी सिंह, सौरभ गुप्ता, पवनीश लोधी, डा. योगेंद्र चौहान, उजमा खान, आरिसी खान निशा राजपूत, रूचि श्रीवास्तव, वीनापाल, अजीत, राकेश, शुभम, आरती कुशवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed