फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Post-mortem allowed to be done on suspension action

निलंबन की कार्रवाई पर करने दिया पोस्टमार्टम

Wed, 16 Mar 2022 09:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 09:58 PM IST
विज्ञापन
Post-mortem allowed to be done on suspension action
पोस्टमार्टम पर रोते हुए जातीं मृतक प्रदीप की मां व अन्य परिजन। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। पोस्टमार्टम हाउस पर प्रदीप के परिजन ने मंगलवार रात से लेकर सुबह 11 बजे तक शव का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। उन्हें समझाने के लिए एडीएम प्रशासन और एएसपी को वहां आना पड़ा। पुलिसकर्मियों के निलंबन की जानकारी पर ही परिजन ने पोस्टमार्टम करने दिया।
विज्ञापन

किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस के जवान मंगवार की पूरी रात तैनात रहे। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जा रही थी, इस दौरान परिजन फिर आक्रोशित हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं आरोपी पक्ष से कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। इस पर एडीएम प्रशासन आलोक कुमार और एएसपी धनंजय कुशवाहा, सीओ सिटी कालू सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। बताया कि एक तीन पुलिस कर्मियों का निलंबन हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इस पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। उधर पोस्टमार्टम हाउस पर बुधवार सुबह से ही नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। एटा के अलावा कासगंज के भी कई नेता पहुंचे। यह हत्याकांड सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो गया है। सपा अध्यक्ष भी इस पर ट्वीट कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में एक ओर क्रंदन दूसरी ओर सन्नाटा
जलेसर। नगला चांद में बुधवार को एक ओर करुण क्रंदन हो रहा था तो दूसरी ओर सन्नाटा पसरा था। पोस्टमार्टम के बाद गांव में जैसे ही प्रदीप का शव पहुंचा उसे देखने के लिए भीड़ लग गई। एक नेता के आने की बात पर शव का अंतिम संस्कार रोक दिया गया। करीब तीन घंटे बाद पुलिस की देखरेख में अंतिम संस्कार किया गया।
मंगलवार को प्रदीप की हत्या के बाद से आरोपी पक्ष के लोग फरार हो गए और इस इलाके में सन्नाटे जैसी स्थिति बन गई। जबकि मृतक पक्ष की ओर चीत्कार मचा हुआ था। बुधवार को भी यही हाल रहा। पुलिस के जवान हर गली तिराहा, चौराहा पर तैनात थे। वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल की प्रदेश महासचिव अनीता कश्यप मृतक के परिजन से मिलीं। एसडीएम से मृतक के परिजन को पट्टा, असलहा लाइसेंस व सरकारी नौकरी देने की मांग की। जहां एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री ने कहा उनके स्तर से जो भी बन सकेगा उसे पूरा किया जाएगा। अन्य मांगों के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
गांव में तैनात रहेगी पुलिस
गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। वहीं आरोपियों के घर के बाहर भी पुलिस के जवान खड़े हैं। बुधवार को आरोपियों के घर से न कोई बाहर आया और न ही कोई घर के अंदर गया।
आरोपी पक्ष के छह लोगों को उठाया
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। तीन महिलाओं सहित छह लोगों को पुलिस ने उठाया है। गांव में चर्चा है कि ग्राम प्रधान को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही।

सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये की मांग
मृतक प्रदीप के भाई लाखन सिंह ने एसडीएम जलेसर को ज्ञापन दिया है। जिसमें परिवार की सहायता के रूप में एक सदस्य को सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपये, 10 बीघा जमीन का पट्टा और असलहा लाइसेंस की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed