{"_id":"5d8ba4338ebc3e93d62b06bc","slug":"political-rajveer-singh-deen-dayal-etah-news-agr40758412","type":"story","status":"publish","title_hn":"वशिष्ठ होंगे भाजपा के शिक्षक विधायक प्रत्याशी: राजवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वशिष्ठ होंगे भाजपा के शिक्षक विधायक प्रत्याशी: राजवीर
विज्ञापन
गांधी स्मारक इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मंच से संबोधित करते सांसद राजवीर सिंह- अमर उजाल?
- फोटो : ETAH
एटा। भाजपा के कार्यकर्ता मिलन समारेाह के मुख्य अतिथि सांसद राजवीर सिंह राजू भइया ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष व राज्य पुरस्कृत प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश वशिष्ठ पार्टी का विधान परिषद प्रत्याशी होंगे। उन्होंने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि जिले को एक शिक्षक विधायक मिलने वाला है। कार्यकर्ताओं से रिकार्ड जीत के लिए जुट जाने का आह्वान भी किया।
बुधवार को श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय की 103वीं जयंती कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि पंडित जी के आदर्शों पर चल रही पार्टी समाजिक समरसता के प्रति संकल्पित है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ. वशिष्ठ ने कहा कि सबका साथ सबका विकास दीनदयाल के एकात्म मानववाद का ही संदेश है। मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, सोरों विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, कासगंज विधायक देवेंद्र राजपूत और सहकारी बैंक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन विनीत भारद्वाज ने किया। जिला महामंत्री सचिन उपाध्याय, संदीप जैन, पंकज चौहान, प्रदीप भामाशाह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवरात्र में होगी आधिकारिक घोषणा
विधान परिषद सदस्य (शिक्षक विधयक) प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा भाजपा ने श्राद्ध पक्ष के कारण अभी नहीं की है। इसके लिए डॉ. वशिष्ठ का नाम प्रमुखता से चल रहा है। इसकी आधिकारिक घोषणा नवरात्र के दौरान प्रदेश नेतृत्व द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल चौक पर स्वच्छता अभियान
इससे पूर्व पंडित दीनदयाल चौक पहुंचे भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश वशिष्ठ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौक परिसर की सफाई की। दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सचिन उपाध्याय, संदीप जैन, पंकज चौहान, प्रदीप भामाशाह, विनीत भारद्वाज आदि प्रमुख हैं।
जिले के दो प्रत्याशी बढ़ाएंगे सियासी पारा
एमएलसी चुनाव में पहली बार उतरे जिले के दो प्रत्याशियों से जिले का सियासी पारा चढ़ने लगा है। शिक्षक संगठनों के इस चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। बताते चलें कि चंदेल गुट ने संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष गुमान सिंह यादव को हरी झंडी दी है। वहीं शर्मा गुट ने चार बार के विधायक अलीगढ़ निवासी जगवीर किशोर जैन पर पांचवीं बार भी दांव लगाया है। वह पिछले 24 वर्ष से शिक्षक विधायक हैं। आगरा क्षेत्र के नाम से होने वाले चुनाव में 12 जिलों के 32 हजार से अधिक शिक्षक मतदाता भाग लेंगे। पहली बार एटा से शिक्षक विधायक के लिए दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
पंडित दीनदयान को बताया युवाओं के प्रेरणाश्रोत
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के नवीन कार्यलय सोरों गेट पर पार्टी के संस्थापक पंडित दीन दयाल की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और याद किया गया।
जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने कहा कि पंडित दीनदयाल एकात्म मानववाद के महान चिंतक थे। वह युवाओं के प्रेरणाश्रोत एवं त्याग एवं तपस्या की मूर्ति थे। उनके आदर्शों पर चल कर ही पार्टी बड़ी पार्टी है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश गुप्ता, जय सिंह वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र साहू, गौरी शंकर शर्मा, नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन जिला महामंत्री नीरज शर्मा ने किया। मीडिया प्रभारी संजय पुंढीर, कौशल साहू, मनीषा गुप्ता, बीडी राना, मिथलेश राणा, शांतनु चौधरी, दिनेश पुंढीर, जीतू अग्रवाल, योगेंद्र चौहान, श्यामू यादव रहे।
हिंजाम ने पंडित दीन दयाल को किया याद, मनाई जयंती
कासगंज। हिंदू जागरण मंच ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बालाजी पैलेस पर मनाई गई। जिला महामंत्री मनोज सोलंकी, जिलाध्यक्ष युवा वाहिनी राहुल वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, डोरीलाल, राकेश शर्मा, नरेंद्र वर्मा, विधि प्रमुख विजेंद्र, मनोज कश्यप, अमन पांडेय, सत्यवीर सिंह बघेल, विपिन भारद्वाज, आदित्य राजपूत, जितेंद्र रहे।
मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल की मनाई जयंती, हुए कार्यक्रम
सोरों। तीर्थ नगरी में एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपाइयों ने मनाई। नगर अध्यक्ष संजय दुुबे के नेतृत्व में भाजपाई कछला गेट स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मारक पहुंचे। भाजयुमो जिला अध्यक्ष ब्रजेश उपाध्याय, सदस्यता प्रमुख आदित्य काकोरिया, अनुुुराग तिवारी, कन्हैयालाल बघेल आदि मौजूद रहे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता रामेश्वरदयाल महेरे के आवास पर भी जयंती मनाई गई। गोष्ठी की अध्यक्षता श्रीकंात तिवारी ने की। कैलाश चंद्र मिश्र, कन्हैयालाल त्रिवेदी, संतोष चौधरी, रामनारायण भारद्वाज, दयाशंकर साहू आदि मौजूद रहे।
भागीरथी इंटर कालेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। नगर अध्यक्ष संजय दुुबे, पवन उपाध्याय, सुधीर कुमार शर्मा, अंशुुल बड़गैया, विवेक रावत, सोनम, निशा, चंचल, रमा, मोनिका, मंयक राजपूत, मनोज शर्मा, ओमेंद्र कुमार, प्रकाशवीर, सुुुनील कमार, अतुुल कुुमार आदि उपस्थित रहे।
भाजपा सभासद अमित मिश्रा के आवास पर भी जयंती मनाई गई। जिसमें भगवान सहाय दुबे, राम महेरे, ओमप्रकाश मिश्रा, रामप्रकाश पेंटर, रामबाबू मुराब, रामेश्वर दुबे, सूरज सहाय, सतीश चौधरी, निर्मल तिवारी आदि मौजूद रहे।
पंडित दीनदयाल की जयंती पर चलाया सफाई अभियान
पटियाली। क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर स्थित प्राइमरी पाठशाला में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक जिला महामंत्री इबरत अली ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यापर्ण किया। रवि मिश्रा, बरकत हुसैन, गौरव, तारिक, रियासत हुसैन, फैसल हुसैन, सदारत खान, हशमत हुसैन, सोमेश कुमार रहे।
े