{"_id":"6599979c323cc548a40246cb","slug":"police-station-chief-threatens-lawyer-with-jail-in-rape-case-etah-news-c-163-1-sagr1017-10882-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: थानाध्यक्ष ने वकील को दुष्कर्म के केस में जेल की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: थानाध्यक्ष ने वकील को दुष्कर्म के केस में जेल की दी धमकी
Sat, 06 Jan 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट क्षेत्र के एक गांव में दीवार लगाने को लेकर एक दंपती पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पीड़ित वकील थाने पहुंचा तो तहरीर ले ली गई और दूसरे दिन बुलाया। जब वह पहुंचा तो थानाध्यक्ष ने केस दर्ज करने से मना कर दिया। यही नहीं, फरियादी को ही दुष्कर्म के केस में जेल भेजने की धमकी दे डाली। बाद में एसएसपी के आदेश पर हमलावरों के खिलाफ तो रिपोर्ट दर्ज हुई, लेकिन थानाध्यक्ष को बचा दिया गया।
सकीट थाना क्षेत्र के गांव नाजिरपुर निवासी अधिवक्ता दया कुमार ने गांव के ही अजय कुमार, विनय, वीरेश, दीपेंद्र, विपेंद्र, अभिषेक, रतन सिंह, देवेंद्र और ममता पत्नी महेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 30 दिसंबर की शाम करीब 6.15 बजे सभी ने घर में घुसकर लाठी-डंडा और अवैध असलहों से हमला कर दिया। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। विरोध किया गया तो पत्नी अनीता को तमंचे की बटों से प्रहार कर घायल कर दिया। जबकि हत्या करने के इरादे से मफलर से मेरी गर्दन दबाई। नाबालिग बेटियां बचाने आई तो उनको भी पीटा और मोबाइल छीनकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से सबूत भी जुटाए।
पीड़ित ने लिखाए गए मुकदमे में आरोप लगाया गया कि उसी दिन थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखने के लिए तहरीर ली गई। इसको रख लिया और सुबह डॉक्टरी कराने व केस दर्ज करने के लिए कहा। जब अगले दिन सुबह 11 बजे पहुंचा तो थानाध्यक्ष ने अभद्रता कर थाने से भगा दिया। कहा कि तेरी एफआईआर दर्ज नहीं करूंगा और न ही मेडिकल कराऊंगा। ज्यादा करेगा तो तेरे खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दूंंगा।
विज्ञापन
हमले में घायल व्यक्ति फरियाद लेकर आया था। उसकी शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। थानाध्यक्ष पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष विवेचना कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। - राजेश कुमार सिंह, एसएसपी