फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   police start cheking campaign

चेकिंग अभियान से मचा हड़कंप

Sun, 10 Jan 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
police start cheking campaign
शनिवार की रात पुलिस ने नगर में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने सार्वजनिक
विज्ञापन
स्थलों और होटलों में सघन तलाशी ली। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते सात लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। बाद में हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

कोतवाली प्रभारी एवं नदरई गेट चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ नगर के विभिन्न होटल में चेकिंग को पहुंचे। रात यकायक चला पुलिस का चेकिंग अभियान चर्चा का विषय बन गया। पुलिस ने होटलों में ठहरने वाले यात्रियों व कई दिनों से ठहरे यात्रियों की एंट्री के बारे में जानकारी की। यात्रियों से भी कोतवाली प्रभारी ने स्वयं पूछताछ की। होटलों में सुरक्षा के संसाधनों को भी उन्होंने परखा। होटल संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वह बिना एंट्री प्रमाणिकता के किसी को भी होटलों में न ठहराएं। होटलों में चेकिंग के बाद पुलिस नगर के सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचीं। बस स्टैंड से शराब पीते पुलिस ने सात लोगों को पकड़ लिया बाद में छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हाई अलर्ट के चलते पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है। लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed