फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Police sent innocents to court after making them accused

पुलिस ने बेकसूरों को मुल्जिम बनाकर अदालत भेजा

Mon, 23 Aug 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Police sent innocents to court after making them accused
एटा/राजा का रामपुर। थाना राजा का रामपुर पुलिस ने बेकसूर पिता-पुत्र को मुल्जिम बनाकर अदालत भेज दिया। पीड़ितों के परिजनों ने अपने अधिवक्ता से संपर्क किया और अदालत पहुंचकर पूरा मामला बताया। तब पुलिस को फटकार लगाकर बेकसूरों को छोड़ा गया। इस मामले में दिनभर चर्चाएं होती रहीं और पुलिस की काफी किरकिरी हुई।
विज्ञापन

मामला रविवार का है। कस्बा राजा का रामपुर के मोहल्ला मालियान निवासी शानू उर्फ सोनू और इसके पिता इमामुद्दीन को पुलिस ने पकड़कर अदालत में पेश किया। यहां से जेल भेजना था। शानू ने बताया कि उसकी बहन रिजवाना की शादी गांव बसई थाना सहावर जिला कासगंज में हुई है। बहन का पति व अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित कर शोषण करने लगे तो वर्ष 2013 में मुकदमा थाना राजा का रामपुर में दर्ज कराया था। इसमें बहन का पति शान मोहम्मद, ससुर कल्लू खां पुत्र बाबू खां, सास अनीसा को नामजद किया गया था। यह तीनों अदालत में हाजिर नहीं हुए तो अदालत से इनके नाम वारंट जारी हुए।
विज्ञापन

वारंट राजा का रामपुर पुलिस को मिला। जिस पर पुलिस ने बिना जांच-पड़ताल के ही लड़की के पिता इमामुददीन उर्फ कल्लू पुत्र बाबू खां और शानू उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर अदालत भेज दिया। पीड़ितों के अधिवक्ता ने हस्तक्षेप किया तो पुलिस के होश उड़ गए। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने मामले की जांच सीओ अलीगंज राघवेंद्र सिंह को सौंपी है। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया गलती से पकड़ लेने का मामला सामने आया है। इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed