{"_id":"c8ada33b17407ce83af1340535903517","slug":"police-recovered-60-silver-coins-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बरामद किए 60 चांदी के सिक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बरामद किए 60 चांदी के सिक्के
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 24 Jul 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा सकीट के मोहल्ला कायस्थान में गुरुवार दोपहर एक खड्हर की खोदाई के दौरान चांदी के सिक्कों से भरा घड़ा निकलने की चर्चा ने मौके पर काफी संख्या में भीड़ लगा दी। चांदी के सिक्के लेकर भागे कुछ लोगों ने पुलिस को सिक्के वापस कर दिए हैं। पुलिस ने अब तक 60 सिक्के बरामद कर लिए हैं, अन्य सिक्कों की बरामदगी के प्रयास जारी है। शनिवार को मथुरा से टीम आ रही है जो इन सिक्कों की जांच करेगी।
कस्बा सकीट निवासी टीकाराम की मोहल्ला कायस्थदान में एक खंडहर नुमा खाली जगह पड़ी हुई है। कई दिन से मजदूर लगाकर उसकी खोदाई कराई जा रही थी। गुरुवार दोपहर जेसीबी से खोदाई करते समय अचानक एक मजदूर का फावड़ा किसी वस्तु पर लगा। जैसे ही मजदूर ने मिट्टी हटाई तो जमीन के नीचे गड़े हुए दो घड़े मिले, जिस पर से मिट्टी हटाई गई तो एक में रेत भरा था, जबकि दूसरे में चांदी के सिक्के थे, जिन्हें देख उसकी आंखें फटी की फटी रह गई। जैसे ही घड़े में चांदी के सिक्के देखे अन्य मजदूर भी काम छोड़कर वहां पहुंच गए और आपस में इनका बंटवारा कंरने लगे, तभी वहां से गुजर रहे अन्य लोग और भवन स्वामी भी पहुंच गए और जिसके हाथ जितने सिक्के लगे वह लेकर वहां से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस 45 सिक्के ही बरामद कर पाई। यह सिक्के 100 साल पुराने बताए जाते हैं जिस पर रानी विक्टोरिया की फोटो लगी है। वहीं देर रात अपर पुलिस अधीक्षक विसर्जन सिंह यादव, एसओजी टीम भी पहुंच गई और जांच पड़ताल की।
थाना प्रभारी सकीट ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने 60 सिक्के बरामद कर लिए हैं, जो लोग लेकर भागे थे उनमें से ही कुछ लोग इन्हें थाने पर दे गए हैं। शेष सिक्कों की तलाश की जा रही है जल्द ही वह भी बरामद कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह सिक्के कितने पुराने हैं, पहले यहां क्या था, की जांच करने के लिए मथुरा से टीम शनिवार को आ रही है।