{"_id":"61ec517e5cb2e90162534866","slug":"police-inspecter-promoted-fake-report-etah-news-agr522103661","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठे मुकदमे के आरोपी निरीक्षक को मिली प्रोन्नति, जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठे मुकदमे के आरोपी निरीक्षक को मिली प्रोन्नति, जवाब तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अलीगंज थाने से जुड़े एक मामले में अपर पुलिस महानिदेशक ने एसएसपी से जवाब तलब किया है। 2021 में तत्कालीन थाना प्रभारी सतीश कुमार ने एक शस्त्र फैक्ट्री चलाने के मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया था। आला अधिकारियों की जांच में मामला झूठा पाया गया था।
मामला 2016 का है। अलीगंज तत्कालीन थाना प्रभारी सतीश कुमार यादव ने सात लोगों पर शस्त्र फैक्ट्री चलाने की रिपोर्ट दर्ज की थी। इसमें एक आरोपी मंतोष उर्फ अवधेश के भाई परितोष ने डीजीपी से शिकायत की। जिस पर तत्कालीन एएसपी ओपी सिंह और तत्कालीन सीओ सकीट देव आनंद की जांच में मामला झूठा पाया गया। तत्कालीन एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने सतीश कुमार ने प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट शासन में भेज दी। इसके बाद सतीश कुमार का स्थानांतरण मैनपुरी हो गया। अब मंतोष ने मुख्यमंत्री, अपर मुख्य सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजा। कहा कि झूठे मुकदमे में फंसाने वाले सतीश यादव पुलिस सेवा के सभी लाभ प्राप्त कर रहे हैं। जांच में दोषी पाए जाने के बाद उनको सीओ के पद पर प्रोन्नत किया गया है। साथ ही उनकी चरित्र पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज नहीं की गई। इस पर अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना ने एसएसपी एटा को पत्र भेजा है और जांच कर रिपोर्ट मांगी है। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि मामला पुराना है, जांच चल रही है। अभी चुनाव कार्यों की व्यस्तता अधिक है, इसके बाद जांच को पूर्ण कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।