फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   police captured sex racket

पुलिस ने सैक्स रेकेट का किया भंडाफोड

Thu, 24 Sep 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गुरुवार को छापामा कार्रवाई की। लक्ष्मीगंज से सैक्स रैकेट तो बड्ड नगर इलाके से सट्टे के ठिकाने पर छापा मार 16 लोग हिरासत में लिए। पुलिस कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया। तो वहीं आम का बाग काटते 10 लोग गिरफ्तार किए।  
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी क्राइम ब्रांच प्रभारी जुगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने एक मकान में सैक्स रैकेट संचालित होते पकड़ लिया। पुलिस मकान के अंदर से सात महिला और तीन पुरुषों को लेकर बाहर निकली। पकड़ी महिलाओं में पांच एटा और एक बदायूं और एक कासगंज क्षेत्र की है। पुरुषों में सत्य प्रकाश, श्यामू और संदीप है। आरोपियों के पास से 7666 की नकदी, सात मोबाइल और सोने के जेवर बरामद किए।
विज्ञापन


सट्टे के ठिकाने से 16 लिए हिरासत में
कासगंज। पुलिस ने बड्डू नगर इलाके में बुधवार रात सट्टा कारोबारी सहित 16 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने 10059 रुपये की नकदी, 15 मोबाइल, दो बाइक भी बरामद की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सट्टा कारोबारी असलम के ठिकाने पर छापा मारा। पुलिस को देख लोगों के होश उड़ गए, लोगों ने पुलिस से बचने के लिए भाग दौड़ मचाई, लेकिन उनके प्रयास सफल नहीं हो पाए। पुलिस ने मौके से कारोबारी के अलावा निशार, रिुंकू, अवनीश, देवकरन, नरोत्तम, मुनेंद्र, मिहीलाल, छोटेलाल, मुकेश्र, पुष्पेद्र, निवाई, किरेद्र पाल, नाजिम, कल्लू, मानपाल आदि को दबोच लिया। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।  

विलराम में कट रहा था हरे आम का बाग
10 हिरासत में, 80 कुंटल लकड़ी जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
कासगंज। ढोलना के कसबा बिलराम से पुलिस ने हरे आम का बाग कटते पकड़ लिया। दस लोगों को गिरफ्तार किया। करीब 80 क्विंटल लकड़ी भी बरामद की। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

एसपी हिमांशु कुमार खुद मौके पर पहुंचे। बडे़ पैमाने पर बाग को काटा जाता देख चौं गए। उन्होंने तत्काल ढोलना थाना पुलिस को मौके पर तलब कर लिया। बाग के मालिक के बारे में जानकारी ली गई। पता चला कि पिछले कई दिनों से पिछले कई दिनों से बाग के काटने का काम चल रहा था। बिलराम निवासी मुन्ने खां के बाग में पेड़ों के काटने का काम चल रहा था। पुलिस ने चंद्रपाल, लेखराज, फूल सिंह, रफीश, बाहर मियां, जमाल मियां, होतीलाल, मनोज, विकाश, बसीम अहमद को गिरफ्तार कर लिया। मौके से बाग काटने के उपकरण भी बरामद किए। एसपी ने काटी गई लकड़ी को भी जब्त करने के निर्देश थाना पुलिस को दिए।  

गैर कानूनी काम करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी थानों की पुलिस को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैँ।
एसपी, हिमांशु कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed