फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Police arrested five in dispute over fake Facebook ID in Etah

UP: फर्जी फेसबुक आईडी को लेकर शुरू हुआ विवाद, एक पक्ष ने दूसरे पर तान दिया तमंचा; पांच गिरफ्तार

Sat, 27 Jan 2024 08:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Jan 2024 08:26 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के एटा में फर्जी फेसबुक आईडी को लेकर विवाद शुरू हुआ। इस दौरान एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पर तमंचा तान दिया। पुलिस ने पांच को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police arrested five in dispute over fake Facebook ID in Etah
फर्जी फेसबुक आईडी को लेकर हुए विवाद में पांच गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में फर्जी फेसबुक आईडी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के युवकों ने तमंचा दिखाकर रौब गांठा। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद तमंचे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


मामला सकीट थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर लोकसपुर का है। ग्राम प्रधान गंगाधर के अनुसार ग्राम चांदपुर लोकसपुर के एक लड़के की फर्जी फेसबुक आईडी ग्राम मुबारिकपुर निबरुआ के कुछ युवकों ने बना ली। जिस पर गलत पोस्ट की जाने लगीं। उस लड़के ने इन लोगों से बात करनी चाही तो अभद्रता की गई। 
विज्ञापन


इसी बात को लेकर ग्राम मुबारिकपुर निबरुआ के कुछ लड़के ग्राम चांदपुर लोकसपुर क्षेत्र में जा पहुंचे। लड़के को बुलाकर सभी ने अभद्रता करना शुरू कर दिया। तमंचा निकाल लिया। उसी समय आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र के चपरई चौराहे के पास खेल मैदान में कुछ लड़के शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे। मौके पर पर पहुंची पुलिस ने प्रवीन निवासी मुबारिक निबरुआ को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं अतुल, अंशुल, विकास, आकाश को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed