{"_id":"61d59ca8f02bd27ba748bbe7","slug":"police-and-pac-personnel-became-347-recruits-etah-news-agr5202231133","type":"story","status":"publish","title_hn":"347 रिक्रूट बने पुलिस व पीएसी के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
347 रिक्रूट बने पुलिस व पीएसी के जवान
विज्ञापन
एटा। छह माह का गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर 347 रिक्रूट बुधवार को पुलिस व पीएसी के जवान बन गए। पुलिस लाइन व पीएसी ग्राउंड में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। रिक्रूटों को कर्तव्य व सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड के मुख्य अतिथि डीएम अंकित अग्रवाल रहे। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने परेड की सलामी ली।
पुलिस प्रशिक्षण के लिए जिले में पुलिस विभाग को 146 रिक्रूट मिले थे। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में उन्हें छह महीने का प्रशिक्षण दिया गया। जिसके बाद बुधवार को पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड कराई गई। प्रथम परेड के कमांडर रिक्रूट आरक्षी 100 अंकित कुमार, द्वितीय परेड के कमांडर रिक्रूट आरक्षी 125 सलीम खान तथा तृतीय परेड के कमांडर रिक्रूट आरक्षी 68 सुमंत सिंह रहे। इन्हें परेड की उत्कृष्ट कमांड के लिए मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।
वहीं 43वीं वाहिनी पीएसी के मैदान में 201 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड हुई। सेनानायक आदित्य प्रकाश वर्मा ने मुख्य अतिथि के तौर पर प्रतिभाग किया। उन्होंने जवानों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। वहीं हापुड़ के रिक्रूट आरक्षी प्रशांत कुमार को सर्वोत्तम कैडेट के रूप में पुरस्कृत किया गया। उपसेना नायक कमल किशोर, पुलिस उपाधीक्षक गोपनीय सुरेश चंद्र शर्मा, जगदीश चंद्र, शिविरपाल, आरटीसी विकास चंद्र आदि लोग मौजूद रहे।