फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Pole bending at the grocery market, the way blocked

किराना बाजार में झुका पोल, रास्ता अवरूद्ध

Fri, 16 Oct 2015 06:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 16 Oct 2015 06:20 PM IST
विज्ञापन
 Pole bending at the grocery market, the way blocked
 विद्युत विभाग की लापरवाही से लोग परेशान हो रहे हैं। व्यस्तम इलाके किराना बाजार में पुराना बिजली का खंभा नीचे तक झुक गया है। इसके चलते बड़े वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। कभी भी हादसा हो सकता है। शिकायत के बाद भी आज तक विभागीय अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंगी है।  
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में बिजली के लोहे के खंभे जर्जर हालत में हैं। कहीं यह नीचे तक झुक गए हैं तो कहीं नीचे से गल गए हैं। झुके खंभों के चलते तार भी नीचे तक लटक रहे हैं। बिजली का प्रवाह होने और नीचे झुके होने के कारण आए दिन हादसा घटित होने का लोगों में डर बना रहता है। बरसात के दिनों में इनमें करंट तक दौड़ जाता है। ऐसा ही कुछ हाल व्यस्तम इलाके किराना बाजार में लगे बिजली के खंभे का है। क्षेत्रीय सभासद सुजीत देव वार्ष्णेय, संजू जैन, सतेंद्र गुप्ता, राकेश जैन ने बताया कि चार महीने से बाजार में लगा बिजली का पोल काफी नीचे तक झुक आया है। इसके चलते यहां से बड़े वाहन नहीं निकल पाते हैं। यदि कोई वाहन यहां से निकलने की कोशिश करता है तो वह फंस जाता है। इससे जाम लग जाता है। केबलों पर खंभा टिका हुआ है। किसी दिन केबल टूट गई तो खंभा भी नीचे आ जाएगा। इसके कारण लोगों में दहशत है। किराना एसोसिएशन द्वारा कई बार लिखित रूप से विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर इसे बदलवाए जाने की मांग की गई है, लेकिन अधिकारियों ने आश्वासन देकर उन्हें टरका दिया है, लेकिन खंभा नहीं बदला गया है।  सभासद सुजीत देव ने ई-मेल कर मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए खंभा बदलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता शहर राजीव चतुर्वेदी का कहना है कि कर्मचारी मौके पर भेजकर इसे दिखवाया जाएगा और जल्द ही खंभे को बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed