{"_id":"6072f5fd8ebc3ee974451210","slug":"poisoners-crossed-one-lakh-rupees-from-cattle-trader-etah-news-agr4881397198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारी से जहरखुरानों ने एक लाख रुपये किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु व्यापारी से जहरखुरानों ने एक लाख रुपये किए पार
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट क्षेत्र कस्बा के निकट ही बेहोशी की हालत में मिले पशु व्यापारी मुहम्मद शकील निवासी मोहल्ला पड़ाव थाना व कस्बा शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद ने रविवार को होश में आने पर जहरखुरानों द्वारा एक लाख रुपये पार करने की बात बताई।
पशु व्यापारी के पुत्र मुहम्मद आसिफ ने बताया है कि पिता पशु व्यापारी हैं और छह अप्रैल को कस्बा रूई थाना भोगांव जिला मैनपुरी से लौट रहे थे तभी जहरखुरानों ने बेहोश कर कस्बा सकीट के पास डाल दिया। पुलिस ने पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां उपचार के बाद होश में आने पर फोन किया गया, इससे पहले पिता की तलाश में जुटे रहे।
रविवार को जिला अस्पताल आए हैं और उच्च स्तरीय उपचार कराने के लिए आगरा रेफर कराकर ले जा रहे हैं। इनका कहना है कि पिता से जहरखुरान करीब एक लाख रुपये पार कर ले गए हैं। वहीं कोतवाली नगर स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास बेहोशी की हालत में नीरज कुमार निवासी हसनपुर थाना सोरों जिला कासगंज को पुलिस ने जिला अस्पताल में रविवार की सुबह भर्ती कराया है। देरशाम तक होश में नहीं आ सका है।