फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   PM plans to come forward to promote women's wing

पीएम की योजनाओं के प्रचार को आगे आया महिला मोर्चा

Tue, 25 Aug 2015 06:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Tue, 25 Aug 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
 PM plans to come forward to promote women's wing
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक मंगलवार को रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित की गई। इसमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा की भाजपा नेत्रियों से शुरूआत कराई गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मधु मिश्रा ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर सांसद राजवीर सिंह महिलाओं का उक्त योजना के तहत बीमा कराएंगे। राष्ट्रीय कार्य समिति की सदस्य आशा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के गरीब, किसानों और मजदूरों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। महिला कार्यकर्ता उक्त योजनाओं का गली-गली में जाकर प्रचार करें। इसके अलावा प्रधानमंत्री द्वारा कन्याओं के लिए भी सुकन्या बीमा योजना चलाई जा रही है। जिससे आने वाले समय में बेटियों को किसी के ऊपर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बैठक को क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता मिश्र और कार्यक्रम संयोजक सुभ्रा सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष उमा पुंढीर, लता सिंह लोधी, हेमलता वर्मा, मंजू सिंह, शशि दुबे, गीता वार्ष्णेय, भावना वार्ष्णेय, रंजना सेठ, नीलम मिश्र, रेखा वार्ष्णेय, सुधा गुप्ता, शीलू जैन, उषा किरन, अर्चना सक्सेना सहित आदि भाजपा नेत्री मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम सिंह महिला विरोधी: मधु
एटा। शांती नगर स्थित सांसद राजवीर सिंह के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में महिला मोर्चा की अध्यक्ष मधु मिश्रा ने कहा कि मुलायम सिंह महिला विरोधी नेता हैं। अपनी सरकार में आए दिन महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को रोकने की वजह अनर्गल बयान और दे रहे हैं। लोकसभा चुनाव व हाल ही में दुष्कर्म के मामले में दिया गया सपा सुप्रीमो का बयान काफी निंदनीय है। इसे लेकर भाजपा महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में सपा मुखिया का पुतला फूंकेगी।  उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में कानून व्यवस्था की आए दिन धज्जियां उड़ रही हैं। जनता सपा सरकार से तंग आ चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा के लोगों को जनता जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed