फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   PM Awas Yojana rigged, eligible people living under tarpaulin

Etah News: पीएम आवास योजना में धांधली, तिरपाल में गुजारा कर रहे पात्र

Sat, 23 Sep 2023 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 23 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
PM Awas Yojana rigged, eligible people living under tarpaulin
मिरहची। पीएम आवास योजना के तहत आवास आवंटन में ग्राम प्रधान और सचिव की मिली भगत से धांधली का आरोप लगाया गया है। पात्रों की अनदेखी कर अपात्रों को लाभ दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत अचलपुर में गरीब परिवार तिरपाल डाल कर जीवन यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन


ब्लाक क्षेत्र मारहरा की ग्राम पंचायत अचलपुर में अपात्रों के आवास बनवा दिए गए। गरीब परिवार आज भी तिरपाल डाल कर मिट्टी से बने कच्चे मकान में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। पात्रता की श्रेणी में आने वाले इस्लाम खान व कायम खान का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से आवास दिलाए जाने की गुहार लगाई गई। सुनवाई नहीं हुई। ऑनलाइन फॉर्म भरा तो सचिव ने अपात्र घोषित कर मामला रफा दफा करा दिया। बताया कि वह दो पुत्री व एक पुत्र के साथ खेत की मिट्टी से कच्ची दीवार बनाकर तिरपाल डालकर गुजर बसर कर रहे हैं। हम लोगों ने कई बार प्रधान से लेकर खंड विकास अधिकारी तक से आवास दिलाए जाने की मांग की। हुआ कुछ नहीं।
विज्ञापन




वहीं पंचायत सचिव मनोज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यह पंचायत मुझे हाल ही मिली है। अपात्रों की जांच कर कार्रवाई कराएंगे। जिन्हें लाभ नहीं मिला है, लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed