{"_id":"5da602308ebc3e93ba1b315a","slug":"pm-avas-etah-news-agr41079739","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास के पात्रों को मिलेगा अन्य योजनाओं का भी लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास के पात्रों को मिलेगा अन्य योजनाओं का भी लाभ
विज्ञापन
जलेसर में गो पूजन करते डीएम- अमर उजाला
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पीएम आवास के लाभार्थियों को अन्य योजनाओं से भी संतृप्त किया जाएगा। इसके लिए जिले में सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। लाभार्थी शासन की जिस योजना से वंचित होगा उसे उसका लाभ दिलाया जाएगा।
महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ पर शासन द्वारा अंगीकार योजना का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत लाभार्थी को गैस सिलिंडर के लिए उज्ज्वला, बिजली कनेक्शन के लिए सौभाग्य और इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। साथ ही इन्हें पर्यावरण, कूड़ा निस्तारण व स्वच्छता को लेकर जागरूक किया जाएगा जो लाभार्थी जिस योजना से वंचित होगा उसे उसका लाभ दिलाया जाएगा। जिले में पीएम आवास योजना के 6639 लाभार्थी हैं। इसको लेकर जिले में सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। जहां दो माह में डूडा विभाग को अपनी रिपोर्ट शासन का भेजनी है।
एप पर अपलोड करनी होगी जानकारी
सर्वे कर रही टीम इसमें खेल नहीं कर सकती है। इसके लिए टीम को लाभार्थी के घर तक जाना होगा। जहां पीएमएवाई एप पर सारी जानकारी उसके मोबाइल नंबर सहित भरनी होगी।
विज्ञापन
लखनऊ से होगी निगरानी
अंगीकार योजना के सर्वे की निगरानी लखनऊ में बैठे उच्चाधिकारियों द्वारा आनलाइन की जाएगी। टीम के सदस्य भी लाभार्थी के घर पहुंचकर अपना फोटो एप पर अपलोड करेंगे।
सर्वे के लिए दो माह का समय दिया गया है। जिले में सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। लाभार्थी जिस योजना से वंचित होगा। उसेे योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
ललिता पाठक, पीओ डूडा