{"_id":"1675758261682b077b335c378d2d82bd","slug":"pingala-farid-pradesh-topped-the-scout-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला फरीद की स्काउट टीम प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला फरीद की स्काउट टीम प्रदेश में अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला फरीद की स्काउट टीम ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। 29 जनवरी से एक फरवरी तक वाराणसी में संपन्न 18 वी प्रादेशिक प्रतियोगिता में कीर्तिमान बनाकर जिला व मंडल का नाम रोशन किया है। टीम की उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। बीएसए एसएस यादव ने टीम और उसके प्रशिक्षकों को जीत की बधाई दी।
ब्लॉक स्काउट मास्टर और टीम प्रभारी डॉ. विनय कुमार गुप्ता ने बच्चों की लगन और उनकी मेहनत को जीत का श्रेय दिया है। राज्य पुरस्कृत शिक्षक हरपाल सिंह को टीम ने अपना प्ररेणा स्त्रोत बताया है। टीम की इस कामयाबी पर खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पटेल, स्काउट-गाइड शिक्षक वेद सिंह, रनवीर सिंह यादव, राम निवास यादव, नेत्रपाल शर्मा, आदित्य सिंह, दीप्ति गुप्ता, मनोज यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।