{"_id":"65c22166bd8cf1a8ae032586","slug":"piles-of-filth-in-etah-mahotsav-mud-also-innumerable-etah-news-c-163-1-eta1001-112285-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एटा महोत्सव में गंदगी का अंबार, कीचड़ भी बेशुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एटा महोत्सव में गंदगी का अंबार, कीचड़ भी बेशुमार
Tue, 06 Feb 2024 05:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 06 Feb 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिला मुख्यालय स्थित सैनिक पड़ाव में राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी चल रही है। परिसर में विभिन्न सरकारी विभागों के स्टाॅल भी लगे हुए हैं। वहीं कई प्रकार के झूलों के साथ ही लोगों के मनोरंजन, खाने-पीने की व्यवस्थाएं भी हैं। इसके अलावा एटा महोत्सव के भव्य पंडाल में प्रतिदिन कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं। मगर पिछले सप्ताह हुई बरसात के बाद यहां की स्थिति बदहाल हो गई है।
परिसर में जगह-जगह जलभराव हो गया है, कीचड़ व फिसलन के कारण लोग गिरते दिखाई देते हैं। लाखों रुपये से उठे ठेके के बाद भी व्यवस्थाएं सही नहीं हैं। जिसको देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। मुख्य पंडाल से लेकर सरकारी विभागों की स्टॉल तक बरसात के समय टपकतीं दिखाई दीं।
-- -- -- -- -- -- -- -
जलभराव की वजह से नहीं पहुंच रह लोग
एटा महोत्सव में बरसात के बाद जलभराव व कीचड़ से निकलना मुश्किल हो गया है। प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण परिसर में लगी दुकानों के सामने दिनभर कूड़ा पड़ा रहता है। साथ ही कीचड़ के कारण फिसलन भी हो गई है। इसके कारण निकलते समय छोटे बच्चों से लेकर दो पहिया वाहन चालक तक फिसलते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बच्चों के साथ नुमाइश देखने आए हैं, मगर यहां तो रास्ता निकलना मुश्किल हो रहा है। हर ओर पानी भरा हुआ है और कीचड़ की वजह से फिसलन भी हो रही है। -राहुल कुमार, सेंथरी
-- -- -- -- -- -- -- --
मेला देखने तो आ गए लेकिन यहां व्यवस्था ठीक नहीं है। दुकानों के सामने गंदगी का ढेर लगा है। बरसात के बाद कीचड़ हो गई है। इससे निकलना मुश्किल हो रहा है। -संजय कुमार, छछैना
-- -- -- -- -- -- -- -- -
पालिका के कर्मचारियों को साफ-सफाई के लिए लगाया गया है। पानी को निकलवा कर रास्तों को सूखा करवाया जा रहा है। जिससे लोगों को परेशानी से निजात मिल सके। -रामनयन, एसडीएम प्रभारी ईओ नगर पालिका