फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   phaarmaasiston ke kaary bahishkaar se charamaraee svaasthy sevaen

फार्मासिस्टों के कार्य बहिष्कार से चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं

Sat, 17 Sep 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
phaarmaasiston ke kaary bahishkaar se charamaraee svaasthy sevaen
चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोमवार से जिला अस्पताल में दवाओं की आपूर्ति ठप हो जाएगी। फार्मासिस्टों की हड़ताल के चलते सोमवार को दवाओं का वितरण होने में समस्या आएगी। इसके साथ ही जिला अस्पताल में एंटीबायोटिक दवाओं का टोटा होने से परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दवा वितरण और स्टोर का जिम्मा फार्मासिस्ट के हाथ में है। सोमवार से दवा वितरण और आपूर्ति पर ताला पड़ सकता है। पहले तो अस्पताल में एंटी बायोटिक दवाओं की कमी है। अधिकतर दवाएं खत्म हो चुकी हैं। हालांकि स्टोर की ओर से कंपनियों को आर्डर पहले ही भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है। उधर अस्पताल प्रशासन की ओर से कंपनियों को रिमाइंडर भी जारी हो चुका है। आपूर्ति नहीं होने के चलते एंटी बायोटिक दवाएं खत्म होने के कगार पर हैं। ऐसे में सोमवार को दवा वितरण कराना मुश्किल है। वहीं सोमवार से फार्मासिस्ट मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगे। इससे भी दवा वितरण और आपूर्ति पर ताला पड़ा रहेगा। शनिवार को भी फार्मासिस्टों ने मांगों को लेकर दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर 19 सितंबर से हड़ताल करने का एलान कर दिया। इस मौके पर डा. एसके दीक्षित, डा. कमलेश यादव, डा. राजेंद्र प्रसाद, संतोष दुबे, डा. राजेंद्र सिंह सुमन, डा. सुबोध मिश्रा, डा. सुनील कुमार, डा. विनीति तिवारी, डा. आरके राना, डा. रवींद्र सचान, डा. नवीन गुप्ता समेत तमाम फार्मासिस्ट मौजूूद रहे।
विज्ञापन


पिछले 10 दिनों से चल रही संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही मांगें पूरी न होने तक हड़ताल खत्म न करने की चेतावनी दी। उधर, जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ने से व्यवस्थाएं चरमराती नजर आईं। सरकारी कर्मचारियों ने जैसे-तैसे कर व्यवस्था संभाली। इस मौके पर अतुल कुमार, शैलेश यादव, डा. पंकज, सरिता, रीना, डा. केके गुप्ता, सचिन कुमार, योगेश, नीरज, धर्मेंद्र शाक्य, राजीव दीक्षित, विजय पाठक, लालाराम यादव, जयकिशोर, अंकित राजपूत, आशा, किरन, ओमवीर, तिलक सिंह, जितेंद्र वार्ष्णेय, डा. प्रेरणा यादव, कुसुमलता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed