{"_id":"5dc1b4848ebc3e5b4f3f1b57","slug":"pf-scam-etah-employe-protest-etah-news-agr413880189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएफ घोटाले में जिले के विद्युत कर्मियों का फंड खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएफ घोटाले में जिले के विद्युत कर्मियों का फंड खतरे में
विज्ञापन
बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन- संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। ऊर्जा विभाग में फंड घोटाले में जिले के ढाई सौ से अधिक विद्युत अधिकारी-कर्मचारियों का भी करोड़ों रुपये खतरे में है। मंगलवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में विरोध में उतरे अधिकारी कर्मचारियों ने अपना पैसा सुरक्षित करने की मांग की।
उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन में अरबों रुपये के पीएफ घोटाले में जिले के ढाई सौ से अधिक विद्युत कर्मियों की वर्षों की कमाई दांव पर है। खुलासे के बाद जिले के विद्युत अधिकारी कर्मचारियों की भी चिंता बढ़ गई। सकते में आए संगठन ने प्रभावित अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक में परिस्थितियों पर विचार विमर्श कर चिंता जताई।
प्रांतीय आहवान पर सभी ने एक स्वर से अपना पैसा सुरक्षित करने की मांग लेकर प्रदर्शन भी किया। जिला इकाई ने ऐलान किया कि उनके पैसे की सुरक्षा की गारंटी न होने तक सायं तीन बजे से पांच बजे तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। बताते चलें कि जीपीएफ एवं सीपीएफ घोटाले से जिले के कुली-लाइनमैन से लेकर अधीक्षण अभियंता तक प्रभावित हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन में अधीक्षण अभियंता संदीप कुमार, अधिशासी अभियंता आरबी राय, सोपाली सिंह, एपी ङ्क्षसह, एई सुमित गर्ग, संजय शर्मा, वीरेश यादव आदि प्रमुख हैं।