फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   person died in road accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत

Sat, 25 Dec 2021 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
person died in road accident
एटा। अज्ञात वाहन की टक्कर से जलेसर थाना क्षेत्र के गांव अन्नियां निवासी 58 वर्षीय अमर सिंह की मौत हो गई। बाइक पर बैठा दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। गंभीर स्थिति में उसे आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजनों ने बताया कि अमर सिंह पड़ोस के ही राजवीर के साथ दवा लेने मथुरा गए थे। वहां से देरशाम वापस लौटते समय मानिकपुर व जलेसर के बीच एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे अमर सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि राजवीर को सीएचसी जलेसर में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर स्थिति में उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी जलेसर शंभूनाथ ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत हुई, जबकि साथी घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed