{"_id":"6f8047f4c141fcd9447973fe95fc5036","slug":"people-in-the-rain-relief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ देर की बारिश से राहत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ देर की बारिश से राहत में लोग
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 27 Aug 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को गुरुवार की बरसात ने राहत दी। हालांकि तेज बारिश नहीं हुई। हल्की बूंदाबांदी से किसानों की चिंताएं भी कम हुई। खरीफ की फसलों के लिए इसकी जरूरत थी।
तीन-चार दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। चटक धूप के साथ पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का घरों से निकलना भी दूभर हो गया था, लेकिन गुरुवार को दोपहर से शुरू हुई बूंदाबांदी ने लोगों को राहत दी। आधा-पौने घंटे हुई हल्की बरसात ने शहर में कीचड़ भी कर दी। हालांकि तेज बारिश के न होने से लोग मायूस भी रहे।
कई दिनों से लगातार निकल रही तेज धूप से किसानों की चिंताएं भी बढ़ने लगी थीं। इससे खरीफ की फसल को भी फायदा मिला।