फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   People are preparing to come home on Raksha Bandhan

रक्षाबंधन पर घर आने की तैयारी कर रहे लोग

Thu, 27 Aug 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 27 Aug 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
People are preparing to come home on Raksha Bandhan
रक्षाबंधन पर्व आते ही लोग घर लौटने लगे हैं। रोडवेज विभाग ने एटा से ज्यादा से ज्यादा बसें दिल्ली के लिए रवाना की हैं। वहीं, पर्व से एक दिन पहले से ही डग्गामारों की चांदी कटने लगी है। छतों पर सवारियां बिठाकर बेखौफ दौड़ रहे हैं। दूसरी ओर, बरसात से बदहाल हुए जीटी रोड सहित अन्य मार्गों पर सफर मुश्किल भरा हो गया है। वाहनों के गिरने पलटने का खतरा बना रहता है।  
विज्ञापन

पर्व से एक दिन पहले ही रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ नजर आने लगी है। दिल्ली आदि बड़े शहरों से अपने घर लौट रहे लोगों का दबाव रोडवेज बस स्टैंड पर देखने को मिल रहा है। रोडवेज विभाग ने 90 बसें दिल्ली के लिए रवाना की हैं, वहीं 55 बसों को आगरा बरेली के अलावा लोकल रूटों पर दौड़ाया जा रहा है। बाहर से आ रहे लोगों को अपने आसपास के क्षेत्रों में पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। जो अभी से सवारियों की ओवर लोडिंग कर प्रशासन के सामने चुनौती पेश कर रहे हैं। शुक्रवार-शनिवार को बस स्टैंड पर सवारियों का दबाव बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बाजार भी हुए गुलजार
रक्षा बंधन इसके बाद जन्माष्टमी पर्व के चलते बाजारों में भी खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। देर शाम तक बाजार खुल रहे हैं। भाइयों के लिए हर बहन स्पेशल राखी पसंद कर रही है। किसी को नग तो किसी को रुदाक्ष वाली राखी पसंद आ रही है। इसके अलावा पूजा की थाली और अन्य सामान के लिए भी भीड़ पहुंच रही है। गिफ्ट गैलरी, गारमेंट्स आदि की दुकानों पर भीड़ नजर आने लगी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
बदहाल सड़कों से परेशान यात्री
बारिश के बाद बदहाल हुए जीटी रोड और अन्य प्रमुख मार्गों पर दौड़ रहे वाहन हिचकोले खा रहे हैं। गहरे गड्ढों से निकल रहे वाहनों से सवारियां भी भयभीत नजर आ रही हैं। जीटी रोड पर हुए गड्ढों की वजह से वाहनों का निकलना भी दूभर हो रहा है। शहर में इसकी वजह से दिन भर जाम के हालात रहते हैं।


 पर्व को देखते हुए 90 बसें दिल्ली के लिए रवाना कर दी गई हैं, जो वहां से सवारियां भरकर लाएंगी। ताकि यात्रियों को दिक्कत न उठानी पड़े। 55 बसें लोकल रूटों पर लगाई गई हैं।
- संजीव यादव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed