{"_id":"5fcd13b68ebc3ecfcf5cb2f3","slug":"pensseners-news-etah-news-agr4709036180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों को अब ट्रेजरी में नहीं लगानी पड़ेगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों को अब ट्रेजरी में नहीं लगानी पड़ेगी कतार
विज्ञापन
ट्रेजरी कार्यालय के बाहर लगी लाइन ।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले के पेंशनर अपना जीवित प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ट्रेजरी के चक्कर काट रहे हैं। परिवारीजन अपने बुजुर्ग लोगों को दोपहिया व चौपहिया वाहन पर बैठाकर ट्रेजरी में हाजिर कर उनका सत्यापन करा रहे हैं। लेकिन अब इन्हें चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। डाकघर विभाग ने अपना एक नया एप पोस्ट इनफो लांच किया है, जिसके माध्यम से वह घर बैठे ही डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
डाकघर विभाग की तरफ से पोस्ट इनफो एप लांच किया है। इसके जरिये बुजुर्ग पेंशनर डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र घर बैठे ही बनवा सकेंगे। डाकघर अधीक्षक एसके शर्मा ने बताया कि इस एप को मोबाइल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। उसके बाद सर्विस रिक्वेस्ट में जाकर अपनी विवरण भरना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे डालना होगा। फिर एक सीरियल नंबर डाकघर में पहुंच जाएगा। जहां डाकिया उस नंबर को लेकर आपके घर पहुंचेगा। डाकिया द्वारा आपके बुजुर्ग पेंशनर की जानकारी फॉर्म में भरेगा और बायोमैट्रिक, फिंगरप्रिंट लेगा और फॉर्म भरकर आपको जीवित प्रमाण पत्र देगा। इस प्रमाण पत्र को आप ट्रेजरी में जाकर जमा कर सकते हैं।
अभी तक 18 पेंशनरों के बने डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र
डाक अधीक्षक ने बताया कि अभी तक 36 लोगों की रिक्वेस्ट आई थी, जिसमें 18 पेंशनरों के डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र बन चुके हैं। डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र बनने की प्रक्रिया अभी जारी है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में सिर्फ दो दिन लगते हैं।
विज्ञापन
70 रुपये देनी होगी फीस:
डाकघर अधीक्षक ने बताया कि डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र के लिए आपको ऑनलाइन 70 रुपये फीस देनी होगी। इसके लिए आप ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।