फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Patna Bird Sanctuary will be expanded on 15 hectares of land

Etah News: 15 हेक्टेयर जमीन पर होगा पटना पक्षी विहार का विस्तार

Mon, 14 Apr 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 14 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Patna Bird Sanctuary will be expanded on 15 hectares of land
पटना पक्षी विहार में ​स्थित झील। - फोटो : संवाद
एटा। जलेसर तहसील क्षेत्र में स्थित पटना पक्षी विहार के विस्तार के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। 15 हेक्टेयर सरकारी जमीन तलाश की जा रही है। इसके माध्यम से इस पर्यटन स्थल का वैभव बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

यह पक्षी विहार 108 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां नवंबर के अंत तक देश और विदेशों के पक्षी काफी संख्या में आते हैं जो फरवरी तक यहां प्रवास करते हैं। पक्षियों को यहां का शांत वातावरण, अनुकूल मौसम काफी भाता है। यहां स्थित झील में उनकी अठखेलियां निहारने और कलरव सुनने के लिए कई जिलों के लोग यहां आते हैं, लेकिन समस्या कम जगह के चलते आती है। एक ओर जहां कम स्थान के चलते पक्षियों को असुविधा होती है। वहीं, प्रशासन इसके विकास के लिए कार्य नहीं करा पा रहा है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए वन विभाग ने 15 हेक्टेयर जमीन की मांग की है। पक्षी विहार के आसपास लगी हुई सरकारी जमीन मांगी गई है। जहां इसका विस्तार के साथ सौंदर्यीकरण किया जा सके। अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश ने बताया कि जमीन की तलाश की जा रही है। उपलब्ध होते ही पक्षी विहार के विस्तार पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश का सबसे छोटा पक्षी विहार
पटना विहार पक्षी विहार की स्थापना 1991 में हुई थी। ये उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा पक्षी विहार है। इसमें कुल 1 वर्ग किमी का वेटलैंड एरिया (आर्द्र भूमि) है।


आते हैं एक लाख तक पक्षी
पटना विहार पक्षी विहार में विभिन्न प्रजातियों के देश-विदेश के एक लाख तक पक्षी प्रवास पर आते हैं। लेकिन उनके लिए यहां वेटलैंड एरिया छोटा पड़ता है। आसपास के खेतों आदि में काफी पक्षी शरण लेते हैं। वेटलैंड एरिया की वृद्धि हो जाए तो यहां आने वाले पक्षियों की संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed