{"_id":"66f01dfc202e135aa90c30e3","slug":"patients-suffering-from-body-pain-due-to-fever-in-etah-patients-increasing-continuously-know-doctor-advice-2024-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेहत की बात: बदन तोड़ रहा बुखार... गले का दर्द भी कर रहा परेशान, लगातार बढ़ रहे मरीज; जानें डॉक्टर की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत की बात: बदन तोड़ रहा बुखार... गले का दर्द भी कर रहा परेशान, लगातार बढ़ रहे मरीज; जानें डॉक्टर की सलाह
Sun, 22 Sep 2024 07:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 Sep 2024 07:09 PM IST
सार
बुखार मरीजों का बदन तोड़ रहा है। गले का दर्द भी परेशान कर रहा है। बदलते मौसम के साथ मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। आगे पढ़ें और बचाव के लिए जानें डॉक्टर की सलाह...
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में भर्ती बुखार के पीड़ित मरीज।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में बदलते मौसम में बुखार पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह बुखार न केवल बदन तोड़ रहा है। बल्कि इससे गले में दर्द की शिकायत भी बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में दो दिन से 300 से अधिक मरीज बुखार के पहुंचे हैं। चिकित्सक इसे वायरल संक्रमण बता रहे हैं।
विज्ञापन
मौसम में तेजी के साथ बदलाव हो रहा है। कभी पूरे दिन बारिश तो कभी पूरे दिन तेज धूप निकलती है। इससे कभी ठंड हो जाती तो कभी गर्मी का एहसास हो रहा है। ऐसे में लोगों के शरीर का तापमान भी गड़बड़ा गया है। चिकित्सक माधवेंद्र प्रताप ने बताया इससे लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस वायरस संक्रमण की चपेट में न सिर्फ युवा आ रहे हैं, बल्कि बच्चे और बुजुर्ग भी हैं। सभी इस बुखार से पीड़ित हैं। दवा लेने के बाद भी यह बुखार उतर नहीं रहा है। यह बुखार जाने में कम से कम 8 से 10 दिन का समय ले रहा है। ऐसे मरीजों से न सिर्फ मेडिकल कॉलेज की ओपीडी भरी रहती है। बल्कि जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
यह करें बचाव
- बारिश में भीगने से बचें।
- ठंडे पर पदार्थ का सेवन न करें।
- बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी दवा का सेवन न करें।
- घर पर बने खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
- गुनगुने पानी का सेवन करें।
- गले में खराश होने पर गुनगुने पानी से गरारे करें।
मौसम में बदलाव के साथ बुखार और बदन दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं । इस मौसम में स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। ठंडी खाद्य और पेय पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए। बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जगह परामर्श लेना चाहिए। -डॉ. सुरेश चंद्रा, सीएमएस मेडिकल कॉलेज