{"_id":"61c0882d834eeb0174188f9a","slug":"patients-return-disappointed-after-waiting-for-hours-etah-news-agr518455578","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर लौटते हैं मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर लौटते हैं मरीज
विज्ञापन
जलेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खाली पड़ा चिकित्सक कक्ष। संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर। स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती पर सरकार और विभाग जोर दे रहा है, लेकिन जलेसर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवान भरोसे चल रहा है। तहसील स्तरीय केंद्र होने के बावजूद अस्पताल में न तो विशेषज्ञ चिकित्सक हैं और न ही जांचें हो पा रही हैं। जांच मशीन ही खराब पड़ी है।
अस्पताल में आंख, हड्डी, त्वचा आदि रोगों से संबंधित कोई भी विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात नहीं है। मरीज इलाज की आस में पहुंचते हैं। घंटों इंतजार करते हैं, लेकिन इधर-उधर भटक कर लौट जाते हैं। केंद्र पर नौ चिकित्सकों के पद हैं, लेकिन स्थायी और संविदा मिलाकर तैनाती कुल चार चिकित्सकों की ही है। रक्त की विभिन्न जांचों के लिए भेजी गई सीबीसी मशीन करीब पांच माह से खराब पड़ी हुई है। विभागीय अधिकारी इसे सही नहीं करा सके हैं।
सीएचसी में है गंदगी का अंबार
गंदगी के चलते रोगों की चपेट में आने वाले मरीजों को उपचार देने वाला नगर का एक मात्र सरकारी अस्पताल स्वयं ही गंदगी से ग्रस्त है। सीएचसी परिसर मेें अक्सर गंदगी दिखाई देती है। जिससे उपचार को आने वाले मरीज भी आशंकित रहते हैं।
विज्ञापन
इनकी खलती है कमी
स्वास्थ्य केंद्र पर एक्स-रे मशीन है लेकिन टेक्नीशियन के अभाव में एक्स-रे नहीं होते हैं। नेत्र सहायक, हड्डी रोग विशेषज्ञ, त्वचा विशेषज्ञ नहीं हैं।