{"_id":"63f5063e632f0ae31e067fce","slug":"pathology-and-clinic-seal-notice-to-three-etah-news-c-25-1-68830-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पैथोलॉजी और क्लीनिक सील, तीन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पैथोलॉजी और क्लीनिक सील, तीन को नोटिस
Tue, 21 Feb 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
एटा। स्वास्थ्य विभाग का अपंजीकृत क्लीनिक, नर्सिंग होम व पैथोलॉजी के खिलाफ अभियान जारी है। मंगलवार को एक पैथोलॉजी और एक क्लीनिक को सील किया गया। वहीं अनियमितताएं मिलने पर तीन क्लीनिक संचालकों को नोटिस दिए गए।
सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने निर्देशन में लगातार 10 दिन से अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को एसीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार टीम के साथ अवागढ़ कस्बा पहुंचे। जहां जलेसर के बाईपास मार्ग पर संचालित अपंजीकृत क्लीनिक पर पड़ताल की। इस दौरान चिकित्सक सर्वेश कुमार से प्रमाण पत्र आदि मांगे, लेकिन कोई प्रमाण पत्र न दिखाए जाने पर क्लीनिक को सील कर दिया।
इसके बाद वह वसुंधरा में डॉ. राहुल कुमार की पैथोलॉजी लैब पर गए। पैथोलॉजी अपंजीकृत थी। वहीं डॉ. राहुल भी को कोई प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाए। इस पर पैथोलॉजी को सील कर दिया। वसुंधरा पुलिस चौकी के पास संचालित क्लीनिक पर अनियमितताएं मिलीं। चिकित्सक कोई कागज नहीं दिखा पाया। इस पर डॉ. मुनेश यादव को नोटिस दिया।
विज्ञापन
वहीं अवागढ़ में मारुती क्लीनिक संचालक भी कोई कागजात नहीं दिखा पाया। यहां चिकित्सक नमो नारायण को नोटिस दिया। शहर के वनगांव में माया देवी स्कूल के पीछे संचालित क्लीनिक पंजीकृत नहीं मिला। यहां डॉ. योगेश्वर वर्मा को नोटिस दिया। एसीएमओ ने बताया कि अपंजीकृत नर्सिंग होम व क्लीनिक संचालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
अब तक हुई कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग द्वारा दस दिन से चल रहे अभियान के दौरान अब तक 18 क्लीनिक, नर्सिंग होम व पैथोलॉजी संचालकों को नोटिस दिया गया है। जबकि 15 को सील किया गया है।