{"_id":"427d1f9f0c7b4e2f90330dd640f0a083","slug":"passengers-suffered-complications-found-the-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को उठानी पड़ी दिक्कतें, नहीं मिले वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को उठानी पड़ी दिक्कतें, नहीं मिले वाहन
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर्व के बाद बहनें वापस अपने ससुराल का लौटने मे ंवाहनों को लेकर दिक्कतें हुईं। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में लोग अपने गंतव्यों को वापस हुए। भीड़ के चलते उन्हें दिक्कतें हुईं। वहीं वाहनों का उन्हें काफी इंतजार करना पड़ा। बस स्टेंड, मालगोदाम चौराहा, सोरों गेट चौराहा, रेलवे स्टेशन आदि पर बड़ी संख्या में यात्रियों को वाहनों का इंतजार करना पड़ा। बसों के आ जाने पर उनमें स्थान पाने के लिए उन्हें क ाफी मशक्कत करनी पड़ी। रोडवेज बसों ही नहीं डग्गेमार वाहन संचालकों की भी मौज रही। यात्रियों की भीड़ बढ़ जाने से डग्गेमार वाहनों ने मनमाना किराया वसूला। जिनके पास अपने वाहन थे वे अपने वाहनों से ही गतंव्य के लिए निकले।
विज्ञापन