फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   passengers kept upset in sun for hours due to breakdown of roadways bus In Etah conductor got into trouble

रोडवेज में सफर मतलब दुर्दशा: आधे रास्ते में हुई खराब, नहीं लौटाए पैसे, दो घंटे तक धूप में बिलबिलाते रहे यात्री

Sun, 23 Apr 2023 11:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Apr 2023 11:59 PM IST
सार

इन दिनों यूपी रोडवेज में सफर मतलब शरीर की दुर्दशा कराना है। ऐसा ही एक मामला एटा से आया है। यहां आधे रास्ते में एक बस खराब हो गई। यात्रियों ने पैसे मांगे तो परिचालक ने नहीं लौटाए। इससे दो घंटे तक वह धूप में बिलबिलाते रहे। 

विज्ञापन
passengers kept upset in sun for hours due to breakdown of roadways bus In Etah conductor got into trouble
आधे रास्ते में खराब हो गई बस, घंटों यात्री हुए परेशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रही बस खराब हो गई। चालक ने रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ा कर दिया। इसके बाद परिचालक से यात्रियों ने रुपये मांगे तो दूसरी बस से भेजने की बात कही। जबकि यात्री पहले से ही दो घंटे तक इंतजार कर चुके थे। इसको लेकर नोकझोंक होने लगी। काफी देर बाद फर्रुखाबाद जाने के लिए बस आई, तब यात्री गंतव्य के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


साहिबाबाद डिपो की बस संख्या यूपी यूपी 77 एएन 2991 दिल्ली से फर्रुखाबाद के लिए जा रही थी। चालक ने प्रेशर कम होने की बात कहकर जीटी रोड स्थित बस स्टैंड के सामने इसे लाकर खड़ा कर दिया। लेकिन परिचालक से जब यात्रियों ने आगे की टिकट के रुपये मांगे तो दूसरी बस से भेजने की बात कही। लेकिन दो घंटा तक यात्रियों को इंतजार कराया गया।

विज्ञापन

धूप में बिलबिलाते रहे यात्री

यात्री विजय कुमार निवासी जैथरा ने बताया कि वह दिल्ली से जैथरा तक का टिकट लेकर बैठा था। बस खराब हो गई और दो घंटे से इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद भी परिचालक रुपये नहीं दे रहा है और दूसरी बस से भेजने की बात कह रहा है। काफी देर से परेशान हैं। वहीं यात्री राकेश कुमार ने बताया कि उसके पास कायमगंज तक का टिकट है। आगे जाने के लिए परिचालक इंतजार करा रहा है। सभी यात्री धूप में बिलबिला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो को पत्र भेजा जाएगा-एआरएम

इसी बात को लेकर सभी यात्री परेशान हैं। लेकिन, चालक और परिचालक मनमानी पर उतारू हैं। यात्रियों को परेशानी को नहीं समझ रहे हैं। एआरएम राजेश यादव ने बताया कि यात्रियो की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। चालक-परिचालक का व्यवहार गलत रहा है, ऐसा करना उचित नहीं है। संबंधित डिपो को पत्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed